गर्मियों के मौसम में खाने के साथ अगर कुछ ताज़ा और ठंडक देने वाला मिल जाए, तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है. ऐसी ही एक आसान और स्वादिष्ट रेसिपी है पुदीना और प्याज की चटनी. यह चटनी न सिर्फ टेस्टी होती है, बल्कि शरीर को ठंडक भी देती है और पाचन को भी बेहतर बनाती है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका और इसके खाने के फायदे.

पुदीना और प्याज की चटनी बनाने की विधि

आवश्यक सामग्री:
ताजा पुदीना पत्तियां – 1 कप
प्याज – 1 मध्यम (कटा हुआ)
हरी मिर्च – 1-2
नींबू का रस – 1 चम्मच
भुना जीरा – 1/2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
काला नमक – 1/4 चम्मच
लहसुन – 2-3 कलियां (वैकल्पिक)
थोड़ा सा पानी

बनाने की विधि:
-सबसे पहले पुदीना की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें, जिससे मिट्टी और गंदगी निकल जाए.
-अब मिक्सर में पुदीना, कटा प्याज, हरी मिर्च और लहसुन डालें.
-इसमें नमक, काला नमक और भुना जीरा मिलाएं.
-थोड़ा सा पानी डालकर इसे अच्छी तरह पीस लें.
-अब तैयार चटनी में नींबू का रस मिलाएं और एक बार अच्छे से चला लें.

आपकी ताज़ा, खुशबूदार और टेस्टी पुदीना-प्याज की चटनी तैयार है. इसे आप पराठा, समोसा, पकौड़ा या दाल-चावल के साथ परोस सकते हैं.

पुदीना और प्याज की चटनी के फायदे

1. शरीर को ठंडक देती है
पुदीना एक प्राकृतिक कूलिंग एजेंट है. गर्मियों में इसका सेवन शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करता है और लू से बचाव करता है.

2. पाचन में सहायक
पुदीना और प्याज दोनों ही पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. यह गैस, अपच और भारीपन की समस्या को कम करते हैं.

3. इम्यूनिटी बढ़ाती है
पुदीना में एंटीऑक्सीडेंट्स और प्याज में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं.

4. वजन नियंत्रण में मददगार
यह चटनी कम कैलोरी वाली होती है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती है, जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है.

5. त्वचा के लिए फायदेमंद
पुदीना शरीर को डिटॉक्स करता है जबकि प्याज में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं.

6. भूख बढ़ाती है
अगर भूख कम लगती है, तो यह चटनी आपके स्वाद को बढ़ाकर खाने की इच्छा को बढ़ाती है.



Source link

Write A Comment