Last Updated:

Pulao and Biryani Difference: पुलाव और बिरयानी दोनों लोकप्रिय डिश हैं. दोनों चावल से बनाई जाती हैं. इनके बनाने का तरीका, मसाले और स्वाद काफी अलग होता है. पुलाव जल्दी बनने वाली हल्की डिश है, जबकि बिरयानी ज्यादा समय लेने वाली, मसालेदार और रिच फ्लेवर वाली डिश मानी जाती है. दोनों का स्वाद भी काफी अलग होता है.

Zoom

पुलाव बनाना आसान है, जबकि बिरयानी को बनाने की प्रोसेस काफी लंबी है.

Pulao and Biryani Difference: भारत का खानपान दुनिया भर में फेमस है. यहां की बिरयानी का स्वाद चखने वाले बार-बार ऐसा करना चाहते हैं. इसके अलावा शाही पुलाव का स्वाद भी लोगों को दीवाना बना देता है. चावल से बनने वाला पुलाव और बिरयानी दोनों को खूब पसंद किया जाता है. दोनों ही डिशेज लोगों की पसंदीदा हैं और देखने में कई बार एक जैसी भी लगती हैं. यही वजह है कि बहुत से लोग पुलाव और बिरयानी को एक ही चीज समझ लेते हैं. हालांकि स्वाद, बनाने के तरीके, मसालों और पकाने की प्रक्रिया में इन दोनों के बीच काफी बड़ा अंतर होता है. यही फर्क इनके स्वाद और खुशबू को भी खास बनाता है.

पुलाव और बिरयानी में क्या है अंतर?

पुलाव और बिरयानी के बीच सबसे बड़ा अंतर इनके पकाने के तरीके में होता है. पुलाव को आमतौर पर वन-पॉट डिश माना जाता है, जिसमें चावल, सब्जियां और मसाले एक साथ पकाए जाते हैं. इसका स्वाद हल्का और कम मसालेदार होता है. वहीं बिरयानी को लेयरिंग तकनीक से बनाया जाता है. इसमें चावल और मसालेदार सब्जियों या मीट की अलग-अलग परतें लगाई जाती हैं और फिर धीमी आंच पर दम देकर पकाया जाता है. इसी वजह से बिरयानी का स्वाद ज्यादा गहरा और मसालेदार महसूस होता है.

किसे बनाने में ज्यादा समय लगता है?

अगर समय की बात करें, तो बिरयानी बनाने में पुलाव की तुलना में ज्यादा वक्त लगता है. पुलाव जल्दी बनने वाली डिश मानी जाती है और इसे कम तैयारी में आसानी से बनाया जा सकता है. दूसरी ओर बिरयानी में मैरिनेशन, मसालों की तैयारी, चावल को अलग उबालना और फिर दम पर पकाना जैसी कई स्टेप्स होती हैं. यही कारण है कि बिरयानी बनाना थोड़ा मेहनत और समय मांगता है. खासतौर पर पारंपरिक दम बिरयानी तैयार करने में काफी धैर्य की जरूरत होती है.

किसे बनाने में ज्यादा समय लगता है?

अगर समय की बात करें, तो बिरयानी बनाने में पुलाव की तुलना में ज्यादा वक्त लगता है. पुलाव जल्दी बनने वाली डिश मानी जाती है और इसे कम तैयारी में आसानी से बनाया जा सकता है. दूसरी ओर बिरयानी में मैरिनेशन, मसालों की तैयारी, चावल को अलग उबालना और फिर दम पर पकाना जैसी कई स्टेप्स होती हैं. यही कारण है कि बिरयानी बनाना थोड़ा मेहनत और समय मांगता है. खासतौर पर पारंपरिक दम बिरयानी तैयार करने में काफी धैर्य की जरूरत होती है.

दोनों की अपनी अलग पहचान

पुलाव और बिरयानी दोनों ही स्वादिष्ट चावल की डिशेज हैं, लेकिन इनके स्वाद, बनाने के तरीके और फ्लेवर में काफी अंतर होता है. पुलाव जल्दी बनने वाली हल्की डिश है, जबकि बिरयानी मसालों और दम कुकिंग की वजह से ज्यादा रिच और खास मानी जाती है. अगर आपको हल्का भोजन पसंद है तो पुलाव बेहतर विकल्प हो सकता है, लेकिन अगर मसालेदार और शाही स्वाद चाहिए, तो बिरयानी का मुकाबला करना मुश्किल है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Write A Comment