Last Updated:

अगर आप पुष्कर की धार्मिक यात्रा के साथ स्थानीय खानपान का असली स्वाद लेना चाहते हैं तो हलवाई गली आपके लिए एक बेहतरीन जगह है. पुष्कर की हलवाई गली पूरे दिन गरमा-गरम मालपुओं की मिठास और देसी घी की खुशबू से महकती रहती है. मालपुआ के साथ रबड़ी और अन्य पारंपरिक मिठाइयों का स्वाद लेने के लिए अजमेर ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं. बारिश के दिनों में यहां लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है.

ख़बरें फटाफट

अजमेर. अगर आप पुष्कर आ रहे हैं तो यहां की हलवाई वाली गली का रूख जरूर करें. यह गली पूरे दिन गरमा-गरम मालपुओं की मिठास और देसी घी की खुशबू से महकती है. मालपुआ के साथ रबड़ी और अन्य पारंपरिक मिठाइयों का स्वाद लेने के लिए अजमेर ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं. मानसून के दौरान पुष्कर की हलवाई गली का नजारा और भी खास हो जाता है

हल्की बारिश, ठंडी हवाएं और तवे से उतरते गरमा- गरम मालपुए यहां आने वाले पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव बन जाते हैं. यही कारण है कि बारिश के दिनों में यहां लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है. दुकानदार उमेश चंद्र पाराशर बताते है कि सावन के महीने में मालपुओं की मांग सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है.

विदेशों से आए सैलानी भी मालपुआ चखने आते हैं

कारोबारी उमेश चंद्र पाराशर आगे बताते हैं कि उनके पूर्वजों ने इस गली में मालपुए बनाना शुरू किया था और आज भी उसी अंदाज़ में ये मिठास लोगों के दिलों तक पहुंच रही है. पुष्कर के प्रसिद्ध रबड़ी मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले फुल क्रीम दूध को उबालकर गाढ़ा किया जाता है. इस गाढ़े दूध में मैदा मिलाकर घोल तैयार करते हैं, जिसे देसी घी में जालीदार तला जाता है. इसके बाद इन्हें हल्की गर्म एक-तार की चाशनी में डुबोकर, पिस्ता और बादाम से सजाकर परोसा जाता है. देश ही नहीं, विदेशों से आए सैलानी भी यहां मालपुआ चखने आते हैं और कुछ तो इसे पैक कर अपने देश तक ले जाते हैं.

धार्मिक यात्रा के साथ खानपान के लिए बेहतरीन जगह

अगर आप पुष्कर की धार्मिक यात्रा के साथ स्थानीय खानपान का असली स्वाद लेना चाहते हैं तो हलवाई गली आपके लिए एक बेहतरीन जगह है. यहां का पारंपरिक स्वाद, देसी घी की गुणवत्ता और वर्षों पुरानी मिठाई बनाने की परंपरा हर किसी को आकर्षित करती है.

कैसे पहुंचे पुष्कर ?

पुष्कर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन अजमेर रेलवे स्टेशन है, जो यहां से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. अजमेर से आप पुष्कर बस या टैक्सी से आसानी से पहुंच सकते हैं. हवाई यात्रा के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा किशनगढ़ हवाई अड्डा है जो पुष्कर से 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

About the Author

दीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment