Last Updated:

Nalanda Oldest Sweet Shop: नालंदा के कराय परसूराय बाजार में 150 साल पुरानी रामधनी जी की मिठाई की दुकान है, जिसे अब इनकी 5वीं पीढ़ी चला रही. यहां की रसकदम मिठाई इतनी प्रसिद्ध है कि इसकी सप्लाई दूसरे राज्यों तक होती है. वैसे तो यह मिठाई कई जगह मिलती है पर ऐसा स्वाद कहीं नहीं मिलता.

ख़बरें फटाफट

नालंदा: मिठाई तो आपने बहुत खाई होगी, लेकिन रस कदम का स्वाद मुंह में जाते ही एक अलग एहसास होता है. यह ऐसी मिठाई है, जो बिहार की लगभग हर मिठाई दुकान में मिलती है. हालांकि आज हम आपको ऐसी मिठाई दुकान के रसकदम के स्वाद के बारे में बता रहे हैं, जिसका इतिहास बहुत ही पुराना है. वो मिठाई दुकान रामधनी जी की है, जो करीब 150 साल पुरानी बताई जाती है. रामधनी जी की मिठाई दुकान को 5वीं पीढ़ी के युवा चला रहे हैं. यह दुकान नालंदा जिला के कराय परसूराय प्रखंड बाजार में है. स्थानीय बताते हैं कि इस इलाके की पहचान रस कदम मिठाई से है.

5वीं पीढ़ी चला रही दुकान
लोकल 18 से दुकान मालिक आनंद कहते हैं कि यह दुकान बहुत पुरानी है. यहां से अब तक 40 कारीगर सीखकर बाहर अपनी दुकान चला रहे हैं और रस कदम का स्वाद परोस रहे हैं. अभी हम 5वीं पीढ़ी वाले दुकान चला रहे हैं. यहां का रस कदम अलग-अलग शहरों तक पहुंच रहा है. दिल्ली, कोलकाता, पटना, रांची से लेकर विदेश तक यहां का रस कदम पहुंच रहा है. एक समय था जब हफ्ते में एक दिन यहां का रस कदम कोलकाता तक ट्रेन से पहुंचता था.

कराय का रस कदम, 150 साल पुराना इतिहास
आनंद ने रसकदम बनाने की विधि पर चर्चा करते हुए कहा कि यह बनाना आसान है. वैसे तो हर दुकान में यह मिठाई मिल जाएगी, लेकिन यहां के जैसा स्वाद नहीं मिल पाएगा. हम सबसे पहले शुद्ध दूध के छेना को निकालते हैं. फिर उस पर शुद्ध खोवा का लेप चढ़ाया जाता है. इसके बाद पोस्ता दाना लगाया जाता है. इस मिठाई में इलायची और दूसरे मसाले भी शामिल किए जाते हैं. इन्हीं वजहों से मिठाई का स्वाद बढ़िया होता है. अभी 550 रुपए प्रति किलो रस कदम मिल रहा है. हमारे यहां अभी एक दर्जन कारीगर जुड़े हुए हैं.

40 कारीगर अब तक निकल चुके हैं बाहर
वहीं, एक कारीगर अनिल यादव ने कहा कि रसकदम का इतिहास बहुत पुराना है और यहां का स्वाद आपको अन्य मिठाई दुकान में नहीं मिल पाएगा. अब तक दर्जनों कारीगर बाहर निकल चुके हैं, लेकिन यहां वाला स्वाद नहीं दे पाए. सोचिए! जिस वक्त 40 पैसा में पैंट और 60 पैसा में शर्ट बनता था उसी वक्त से दुकान में काम कर रहे हैं. आज उम्र 50 साल हो रही है और 600 रुपए में पैंट शर्ट की सिलाई होती है. यहां के दूध, खोवा और पानी का स्वाद ही है कि इस मिठाई दुकान की पहचान बनाकर रखी हुई है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Write A Comment