Last Updated:

BeCafe Purnia: अब बड़े कैफे और प्रीमियम कॉफी हाउस का ट्रेंड सिर्फ दिल्ली, मुंबई या बेंगलुरु जैसे बड़े महानगरों तक सीमित नहीं रह गया है. छोटे शहरों और कस्बों में भी युवाओं के बीच कैफे कल्चर तेजी से पांव पसार रहा है. इसी कड़ी में सीमांचल के प्रमुख व्यापारिक केंद्र पूर्णिया में मेट्रो सिटीज की तर्ज पर एक आधुनिक और हाइजीनिक ‘BeCafe’ की शुरुआत हुई है. जो इन दिनों स्थानीय युवाओं और कॉफी प्रेमियों के बीच खासा चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

यह नया और आकर्षक ‘BeCafe’ पूर्णिया के माफा मरंगा स्थित पेट्रोल पंप परिसर के ठीक दाहिनी तरफ स्थित है. पेट्रोल पंप के मुख्य मार्ग पर होने के कारण यहां रोजाना आने-जाने वाले वाहन चालकों और तेल भरवाने रुकने वाले लोगों के लिए यह एक बेहतरीन विश्राम और रीफ्रेशमेंट स्पॉट बन गया है. कैफे में प्रवेश करते ही ग्राहकों को साफ-सुथरा माहौल, शांत एम्बिएंस और पूरी तरह हाइजीनिक तरीके से तैयार किए जाने वाले खाने-पीने के व्यंजन मिलते हैं. जो उन्हें बड़े शहरों के किसी प्रीमियम कैफे जैसा अहसास कराते हैं.

इस बी-कैफे की सबसे बड़ी खासियत यहां मिलने वाली कॉफी की विविध रेंज है. कैफे में 15 से अधिक अलग-अलग वैरायटी की कॉफी परोसी जाती हैं. इनमें ‘कॉफी लाटे’ और ‘कॉफी कैपचीनो’ को ग्राहक सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं. कॉफी के साथ-साथ खाने के शौकीनों के लिए गर्मा-गर्म फिंगर चिप्स समेत कई तरह के हाइजीनिक फास्ट फूड आइटम्स भी उपलब्ध हैं, जो शाम के वक्त युवाओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं.

कैफे में नियमित रूप से आने वाले स्थानीय ग्राहक प्रीति देव, अभिनव, कैफ और अशरफ बताते हैं कि वैसे तो पूर्णिया शहर में और भी कई छोटे-बड़े कैफे मौजूद हैं. लेकिन बी-कैफे का स्वाद, सफाई और माहौल सबसे अलग है. बातचीत के दौरान ग्राहकों ने कहा कि जब भी उन्हें दोस्तों के साथ बैठने या गुणवत्तापूर्ण कॉफी पीने का मन होता है. तो उनकी पहली पसंद BeCafe ही होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कैफे के संचालक और युवा उद्यमी मयंक आनंद बताते हैं कि वह खुद युवा हैं. आज के युवाओं की पसंद व जरूरतों को अच्छी तरह समझते हैं. इसी सोच के साथ उन्होंने पूर्णिया में एक ऐसा स्पेस तैयार करने का फैसला किया जहां लोगों को वाजिब कीमत पर मेट्रो सिटी जैसी सुविधाएं और स्वाद मिल सके.

मयंक ने बताया कि जो लोग कैफे तक नहीं पहुंच सकते या घर-ऑफिस में बैठकर ही इस बेहतरीन स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं. उनके लिए होम डिलीवरी की विशेष व्यवस्था की गई है. ग्राहक मोबाइल नंबर 9155655597 पर कॉल करके सीधे अपना पसंदीदा ऑर्डर बुक कर सकते हैं. जिसे तुरंत उनके पते पर डिलीवर कर दिया जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

Write A Comment