POCO M4 Pro Smartphone Price and Features: भारत में Poco M4 Pro 5G के लॉन्च के बाद पोको अपना नया 4 जी स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है. यह फोन Poco M4 Pro नाम से लॉन्च किया जाएगा. पोको ने इस फोन की लॉन्चिंग 28 फरवरी को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC Barcelona) में करने की घोषणा की है.
पोको ने अपने इस नए फोन POCO M4 Pro के बारे में कई जानकारी अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर की हैं. यह फोन तीन रंग पोको येलो, पावर ब्लैक और कूल ब्ल्यू (Cool Blue) में लॉन्च किया जाएगा. कहा जा रहा है कि यह पोको का सबसे हल्का और स्मूथ फोन है. इस फोन का वजन मात्र 179.7 ग्राम है. यह महज 8.09 एमएम मोटा फोन है. फोन में पेपरलिंक बैक टैक्सचर का इस्तेमाल किया गया है जो इसे स्मूथ बनाता है.
यह भी पढ़ें- POCO M4 Pro 5G स्मार्टफोन की सेल शुरू, कम कीमत और फीचर्स जबरदस्त
पोको का नया फोन आईपी 53 रेटिंग के साथ आएगा, जो इस फोन को धूल और पानी में भी महफूज बनाता है.
AMOLED डिस्प्ले
POCO M4 Pro में सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया हुआ है. यह एक पंच-होल कटआउट और 1000 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है. फोन के पैनल में FHD+ रिज़ॉल्यूशन, 90Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आएगा.

टेक एक्सपर्ट बताते हैं कि POCO M4 Pro स्मार्टफोन MediaTek Helio G96 चिपसेट के साथ आएगा. इसे LPDDR4x RAM और UFS 2.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा.

ट्रिपल कैमरा सेटअप
पोको के नए फोन में 64MP+8MP+2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा. फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी स्नैपर होगा. यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी के साथ आने की उम्मीद है. पोको एम4 प्रो फोन में डुअल स्पीकर और डुअल स्टीरियो स्पीकर सेटअप होगा. चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक है.

POCO M4 Pro की कीमत
पोको ने अभी इसकी कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है. उम्मीद की जा रही है कि इस फोन की कीमत POCO M4 Pro 5G वेरिएंट की तुलना में कम होगी. M4 Pro 5G का बेस 4GB+64GB स्टोरेज वैरिएंट फिलहाल 14,999 रुपए में बिकता है. इसके 6GB + 128GB वर्जन की कीमत 16,999 रुपये और 8GB + 128GB वाले वैरियंट की कीमत 18,999 रुपये है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: 5G Smartphone, Mobile Phone, Poco, Smartphone