काला चना प्लांट प्रोटीन से भरपूर होता है. साथ ही इसमें आयरन, फाइबर, ऊर्जा, फोलेट, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि भी अच्छी मात्रा में होते हैं. काला चना रेगुलर खाने से शरीर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है. मसल्स रिपेयर करता है. आयरन से एनीमिया की कमी दूर होती है. जिन लोगों के शरीर में प्रोटीन की भारी कमी है, वे चने के साथ कुछ अन्य प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन कर सकते हैं. साथ ही वर्कआउट, जिम जाने वालों को भी प्रोटीन की जरूरत अधिक होती है. ऐसे में आप काले चने के साथ एक्स्ट्रा प्रोटीन युक्त फूड्स का सेवन करना चाहते हैं तो ये नीचे बताए गए फूड्स का सेवन कर सकते हैं.
काले चने के साथ खाएं प्रोटीन से भरपूर ये फूड्स
वैसे तो काला चना अकेला ही बेहद पौष्टिक, शक्तिशाली मोटे अनाजों में से एक है, लेकिन इसकी गुणवत्ता, ताकत को बढ़ाने के लिए आप इसके साथ उन चीजों को खा सकते हैं, जिनमें प्रोटीन काफी होता है. एक्स्ट्रा प्रोटीन की जरूरत जिन्हें है, वे काला चना को इन फूड्स के साथ कॉम्बिनेशन में खाकर शरीर की ताकत को बढ़ा सकते हैं.
–टीओआई में छपी एक खबर के अनुसार, आप काला चना के साथ एक्स्ट्रा प्रोटीन पाने के लिए पनीर का सेवन कर सकते हैं. जो लोग मांस-मछली नहीं खाते हैं, जिन्हें प्रोटीन की जरूरत अधिक है, उनके लिए ये कॉम्बिनेशन बेस्ट हो सकता है. भुने या उबले काले चने में आप पनीर को मैश करके या छोटे टुकड़ों में काटकर, उसमें टमाटर, प्याज, मिर्च, नींबू का रस, नमक डालकर खा सकते हैं.
– आप काले चने को दही के साथ भी खा सकते हैं. इसे दोपहर के समय खाना बेस्ट है. दही में प्रोबायोटिक्स होता है, जो पाचन में मदद करता है. कई बार दालें, फलियां या मोटे अनाज जल्दी पचते नहीं हैं. एक कटोरी काला चना का चाट या फिर दही के साथ रायता बनाकर खाना बेहद पौष्टिक है. दोनों को साथ खाने से प्रोटीन के साथ कैल्शियम भी भरपूर मिलेगा.
-आप उबले या पानी में भिगोए हुए काले चने में कुछ अन्य अंकुरित अनाज भी डालकर खा सकते हैं. ये बेहद ही पौष्टिक कॉम्बिनेशन होता है. सलाद, चाट की तरह खाने से प्रोटीन के साथ आयरन भी भरपूर मिलता है. आप दिन भर एनर्जेटिक बने रहेंगे. प्रोटीन की कमी शरीर में कभी नहीं होगी. बेस्ट रहेगा कि आप काले चने में अंकुरित मूंग डालकर खाएं, बेहद पौष्टिक और हेल्दी कॉम्बिनेशन है.
-अंडे को भी आप काले चने के साथ खा सकते हैं. ये दोनों को साथ खाना आपको थोड़ा अजीब सा लग सकता है, लेकिन ये बेहद ही हेल्दी और पौष्टिक कॉम्बिनेशन हैं. काले चने की तरह अंडे में भी प्रोटीन भरपूर होता है. काले चने का सलाद बनाकर इसमें उबले अंडे के छोटे-छोटे टुकड़े काट कर डाल दें. इसे खाने का आनंद लें. आपके शरीर को प्रोटीन का डबल डोज मिलेगा.
-जिन लोगों के शरीर में प्रोटीन की भारी कमी है, वे काले चने के साथ क्विनोआ को मिक्स करके कोई हेल्दी पौष्टिक ब्रेकफास्ट बनाकर खा सकते हैं. क्विनोआ में कई अन्य अनाजों की तुलना में प्रोटीन अधिक होता है. इन दोनों को आप प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नींबू, नमक मिलाकर सलाद बना सकते हैं. प्लांट प्रोटीन के लिए ये बेहतर फूड कॉम्बिनेशन है. खासकर, उनके लिए जो नॉनवेज नहीं खाते हैं.
-काले चने में मूंगफली मिलाकर खाने से भी आपको प्रोटीन के साथ हेल्दी फैट मिलेगा. ये दोनों देर तक पेट भरने के लिए काफी हैं. आप चटपटे मसालेदार काले चने में रोस्टेड मूंगफली मिक्स करके खाएं. यह एक स्मार्ट और हेल्दी ऑप्शन है, जिससे आपको दिन भर भरपूर एनर्जी मिलेगी.
काला चना खाने के फायदे
शरीर को दिन भर एनर्जेटिक बनाए रखता है.
मांसपेशियों का विकास करता है. मरम्मत करता है.
फाइबर होने के कारण कब्ज दूर करता है, पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है.
आयरन की कमी है तो काले चने खाकर इसकी कमी दूर कर सकते हैं.
हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मददगार है काला चना.
फाइबर होने के कारण पेट देर तक भरा रहता है, जिससे वजन कंट्रोल हो सकता है.
काला चना खाने के बाद ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता है. यह डायबिटीज में बेस्ट है.