Last Updated:

Paneer Ke Paani Ka Kya karein: आजकल पनीर में मिलावट के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई लोग घर पर ही पनीर बनाना पसंद कर रहे हैं. घर का बना पनीर न सिर्फ ज्यादा ताजा और स्वादिष्ट होता है. लेकिन ज्यादातर लोग ये नहीं जानते कि इसका पीला पानी भी सेहत के लिए फायदेमंद है. आप भी इनमें से ही एक हैं तो यहां आप पनीर के पानी का यूज और फायदा जानिए.

पनीर प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स है. इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. लेकिन पनीर बनाते समय ज्यादातर लोग एक बड़ी गलती कर देते हैं. दूध फटने के बाद पनीर को छानकर जो पीले रंग का पानी बचता है, उसे अक्सर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है. जबकि यह पानी, जिसे व्हे या पनीर का पानी कहा जाता है, पोषक तत्वों से भरपूर होता है.

पनीर का पानी प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन और कई जरूरी मिनरल्स का अच्छा सोर्स माना जाता है. दूध फटने के दौरान ये पोषक तत्व इसी पानी में आ जाते हैं. इसलिए इसे फेंकने के बजाय कई उपयोगी तरीकों से दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है.

इसका सबसे आसान उपयोग आटा गूंथने में किया जा सकता है. रोटी, पराठा या ब्रेड के लिए साधारण पानी की जगह पनीर का पानी इस्तेमाल करने से आटा ज्यादा मुलायम बनता है और खाने में एक्स्ट्रा पोषण भी मिलता है. इससे बनी रोटियां लंबे समय तक नरम रहती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पनीर के पानी को सूप, दाल और सब्जियों की ग्रेवी में भी मिलाया जा सकता है. नॉर्मल पानी की जगह इसका इस्तेमाल करने से खाने का स्वाद बेहतर होता है और उसमें पोषक तत्व भी बढ़ जाते हैं. खासकर टमाटर आधारित ग्रेवी में यह हल्की मिठास और अच्छा रंग लाता है.

अगर आप स्मूदी या प्रोटीन ड्रिंक पीना पसंद करते हैं, तो पनीर के पानी को केले, आम, खजूर या अन्य फलों के साथ मिलाकर पौष्टिक ड्रिंक तैयार कर सकते हैं. यह वर्कआउट के बाद पीने के लिए भी अच्छा विकल्प हो सकता है.

चावल, ओट्स, क्विनोआ या पास्ता पकाने में भी पनीर का पानी इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे भोजन का स्वाद बढ़ता है और अतिरिक्त पोषण भी मिलता है. इसके उपयोग से चावल अधिक नरम और स्वादिष्ट बन सकते हैं.

इसके अलावा, पनीर का पानी दाल, अनाज या बीन्स को भिगोने के लिए भी उपयोगी है. इसकी हल्की अम्लीय प्रकृति पाचन को बेहतर बनाने और पकाने का समय कम करने में मदद कर सकती है. इसे इडली, डोसा बैटर या घर के बने अचार के फर्मेंटेशन में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment