Last Updated:

Coconut Heart Benefits: नारियल का पेड़ केवल अपने फल और पानी के लिए ही नहीं, बल्कि उसके अंदर मौजूद एक खास हिस्से के लिए भी जाना जाता है, जिसे “नारियल के पेड़ का दिल” या हार्ट ऑफ पाम कहा जाता है. यह पेड़ के ऊपरी केंद्रीय भाग से प्राप्त होता है और अपने हल्के, कुरकुरे तथा स्वादिष्ट टेक्सचर के कारण कई देशों में लोकप्रिय खाद्य पदार्थ माना जाता है. पोषक तत्वों से भरपूर यह हिस्सा फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत माना जाता है. इसका स्वाद हल्का मीठा और ताजगी भरा होता है, जिससे इसे सलाद, सूप और विभिन्न व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि इसे प्राप्त करने के लिए पेड़ को काटना पड़ता है, इसलिए इसका उत्पादन सीमित होता है.

ख़बरें फटाफट

Coconut Tree Food: हैदराबाद इन दिनों एक दुर्लभ स्ट्रीट फूड लोगों को काफी पसंद आ रहा है जिसे लोग कोकोनट स्टेम फूड या थैन्नई कुरुथु के नाम से जानते हैं, इसको कैसे एक पेड़ के तने को छीलकर उसके भीतर से बेहद सफेद और मुलायम हिस्सा निकाला जाता है और फिर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर परोसा जाता है. इसे दुनिया भर में हार्ट ऑफ पाम के नाम से जाना जाता है. भारत के दक्षिणी राज्यों विशेषकर तमिलनाडु और केरल के तटीय इलाकों में यह एक पारंपरिक और बेहद दुर्लभ स्नैक माना जाता है लेकिन हैदराबाद के लोगों कहा पिछे हटने वाले है.

अगर इसके स्वाद की बात करें तो यह खाने में हल्का मीठा, कुरकुरा और बेहद ताज़ा होता है. पोषण के लिहाज से भी इसे काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें पोटैशियम, मैंगनीज, विटामिन C और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. कम कैलोरी और उच्च फाइबर होने के कारण यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर दिल की सेहत को भी फायदा पहुंचाता है. पानी की अच्छी मात्रा होने के कारण यह शरीर को तुरंत हाइड्रेट भी करता है.

नारियल का पेड़ हमेशा के लिए मर जाता
साहिब खान बताते हैं कि इस अनोखे स्वाद के पीछे एक ऐसा कड़वा सच छिपा है जिससे बहुत से लोग अनजान हैं. नारियल का पेड़ एक ही तने पर विकसित होता है. इसके शीर्ष भाग के केंद्र में स्थित इस मुख्य कली को निकालने के लिए पूरे पेड़ को काटना पड़ता है. एक बार यह हिस्सा निकाल लेने के बाद, वह नारियल का पेड़ हमेशा के लिए मर जाता है और दोबारा कभी नहीं पनपता.

जिम्मेदारी और जागरूकता बरतना भी बेहद जरूरी
यही वजह है कि पर्यावरण को सहेजने वाले इसे केवल स्वाद के लिए बढ़ावा देने के खिलाफ हैं. पारंपरिक रूप से यह स्नैक केवल उन्हीं पेड़ों से निकाला जाता है जो या तो बहुत बूढ़े हो चुके हों, या फिर जिन्हें किसी निर्माण कार्य या प्राकृतिक आपदा के कारण काटना बेहद जरूरी हो गया हो. कुल मिलाकर हार्ट ऑफ पाम निश्चित रूप से प्रकृति का एक अनोखा और पौष्टिक उपहार है लेकिन इसका लुत्फ उठाते समय पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता बरतना भी बेहद जरूरी है.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

Write A Comment