DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates
  • होम
  • राजनीतिक
  • जीवन शैली
  • खेल
  • मनोरंजन
  • फूड
  • फ़िल्म रिव्यू
  • टेक
  • ऐप्स
  • मुझसे संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
फेक अकाउंट्स पर लगाम लगाएगा Instagram: यूजर्स का कराया जाएगा वीडियो वेरिफिकेशन
ऐप्स

फेक अकाउंट्स पर लगाम लगाएगा Instagram: यूजर्स का कराया जाएगा वीडियो वेरिफिकेशन

By digi_hin November 17, 2021 3 Mins Read
Share
Share on Facebook LinkedIn


नई दिल्ली. इंस्टाग्राम (Instagram) समेत लगभग सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेक अथवा नकली अकाउंटस् की बढ़ती संख्या की समस्या झेल रहे हैं. मेटा ने अपने प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर इस समस्या को दूर करने के लिए अब एक उपाय खोजा है. इंस्टाग्राम अपने प्लेटफार्म पर यूजर्स से वीडियो वेरिफिकेशन करानी की योजना पर विचार कर रहा है. सोशल मीडिया कंसल्टेंट मैट नवारा (Matt Navara) ने नए फीचर से जुड़े बदलाव का स्क्रीनशॉट शेयर किया है.

मैट नवारा द्वारा ट्विटर हैंडल पर शेयर स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि वीडियो सेल्फी की मदद से इंस्टाग्राम यह पता लगाएगी कि किसी यूजर का अकाउंट असली है या नहीं. वेरिफिकेशन की इस प्रक्रिया में यूजर से उसके चेहरे का शॉर्ट वीडियो रिकॉर्ड करने को कहा जाएगा, जिसे प्रोफाइल इमेज से मैच किया जाएगा. कंपनी ने कहा है कि इन वीडियो सेल्फीज को डाटाबेस में स्टोर नहीं किया जाएगा और ये 30 दिन में डिलीट हो जाएंगी.

ये भी पढ़ें – Vooc फ्लैश चार्जिंग और 8GB रैम के साथ लॉन्च हुआ ओप्पो का बेहतरीन स्मार्टफोन!

कंपनी ने यूजर्स को दिलाया भरोसा
इंस्टाग्राम ने कहा, ‘हमें एक शॉर्ट वीडियो चाहिए, जिसमें आप अपने सिर को अलग-अलग दिशा में घुमाकर चेहरा दिखाएं. इससे हमें कन्फर्म करने में मदद मिलेगी कि आप असली अकाउंट होल्डर हैं और आपकी पहचान वेरीफाई की जाएगी.’ यूजर्स की ओर से अपलोड की जाने वाली वीडियो सेल्फी दूसरों के साथ शेयर नहीं की जाएंगी और प्रोफाइल पर नहीं दिखेंगी. कंपनी ने यूजर्स का बायोमेट्रिक डेटा न जुटाने और इन वीडियोज़ पर फेस रेकग्निशन टेक्नोलॉजी न इस्तेमाल करने का वादा किया है.

ये भी पढ़ें – 2022 में 64 स्मार्टफोन्स और टैब्स लाएगा सैमसंग, किसमें होगी कौन-सी चिप? जानिए

केवल नए अकाउंट बनाने वालों के लिए जरूरी
इस नए सिक्योरिटी फीचर के बारे में कंपनी ने कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है. XDA डेवलपर्स ने हालांकि दावा किया है कि इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाने वाले नए यूजर्स के लिए ही वीडियो वेरिफिकेशन को लागू किया जाएगा. जिन लोगों का अकाउंट पहले से ही इंस्टाग्राम पर है, उन्हें वीडियो वेरिफिकेशन के लिए नहीं कहा जाएगा.

हाल ही में फेसबुक (मेटा) ने अनाउंस किया था कि फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों पर हेट स्पीच का स्तर गिरा है. साल के लगातार चौथे क्वार्टर में दोनों प्लेटफार्म्स पर हेट स्पीच की दर में गिरावट देखी गई है. तीसरे क्वार्टर में इसकी गिरावट 0.02 प्रतिशत रही.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |

Tags: Fake ID, Instagram, Instagram video



Source link

Author digi_hin

  • Website

Related Posts

नो टेंशन, नो वेटिंग, घर बैठे बुक होगी पार्किंग, स्मार्ट सिटी का ऐप करेगा सब आसान

नो टेंशन, नो वेटिंग, घर बैठे बुक होगी पार्किंग, स्मार्ट सिटी का ऐप करेगा सब आसान

May 20, 2026
₹349 में Jio या Airtel? कौन दे रहा ज्यादा फायदा, किसका डेटा और OTT है बेस्ट

₹349 में Jio या Airtel? कौन दे रहा ज्यादा फायदा, किसका डेटा और OTT है बेस्ट

May 16, 2026
WhatsApp का नया अपडेट, पढ़ते ही डिलीट होगा मैसेज, जानिए कैसे काम करेगा फीचर

WhatsApp का नया अपडेट, पढ़ते ही डिलीट होगा मैसेज, जानिए कैसे काम करेगा फीचर

May 16, 2026

Write A Comment Cancel Reply

  • Pages
    • About Us
    • Contact Me
    • Privacy Policy
    • Sitemap
    • Terms & Conditions
  • Latest
    • नो टेंशन, नो वेटिंग, घर बैठे बुक होगी पार्किंग, स्मार्ट सिटी का ऐप करेगा सब आसान
      नो टेंशन, नो वेटिंग, घर बैठे बुक होगी पार्किंग, स्मार्ट सिटी का ऐप करेगा सब आसान
      May 20, 2026
    • 45 डिग्री तापमान में इस दुकान पर उमड़ रही भीड़, दही भल्ले बना रहे लोगों को दीवाना
      45 डिग्री तापमान में इस दुकान पर उमड़ रही भीड़, दही भल्ले बना रहे लोगों को दीवाना
      May 20, 2026
  • Categories
    • Uncategorized
    • ऐप्स
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • फ़िल्म रिव्यू
    • फूड
    • मनोरंजन
    • राजनीतिक
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn

© 2026 diginezsindia. All registered.

Top
DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates