फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कहानी, कास्ट, भजन से लेकर इसके हर सीन की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं, जो चर्चा में बनी हुई है। 2 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म 2026 की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने 5 हफ्ते में 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और अभी भी सिनेमाघरों में लोग इसे देखने के लिए जा रहे हैं। फिल्म की लोकप्रियता के साथ-साथ इससे जुड़े कलाकार भी रातों-रात स्टार बन चुके हैं। अब सोशल मीडिया पर ‘हनुमान अंश’ के सिंगर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फ्लाइट में ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ भजन गाते दिख रहे हैं।
‘हनुमान अंश’ फेम सुनील लोधी ने फ्लाइट में गाया भजन
हाल ही में वायरल हुए वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक फ्लाइट के भीतर, जब यात्रियों ने फिल्म के लोकप्रिय भक्ति गीत ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ के गायक सुनील लोधी को पहचान लिया तो अलग ही नजारा देखने को मिला। लोगों के आग्रह पर जब उन्होंने गाना शुरू किया तो पूरी फ्लाइट का माहौल भक्तिमय हो गया। सभी भक्ती में लीन होते दिखाई दिए।
फ्लाइट में सुनाई दिया ‘हनुमान अंश’ का भजन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक गायक सुनील लोधी भोपाल से मुंबई की फ्लाइट में थे। जैसे ही प्लेन में मौजूद यात्रियों ने उन्हें देखा तो उनसे गाना गाने के लिए कहा और उनकी आवाज सुनाते ही वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। हर कोई हिट भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ सुन खुद हो गया। ऐसे में सिंगर सुनील ने भी किसी को दुखी नहीं किया और गाना शुरू कर दिया। अब सोशल मीडिया पर यह खूबसूरत पल चर्चा में बना हुआ है।
लता मंगेशकर को सुन सुनील लोधी ने सिखा गाना
हाल ही में दूरदर्शन को दिए एक इंटरव्यू में सुनील लोधी ने कहा कि उन्हें कभी कोई फॉर्मल ट्रेनिंग नहीं मिली और न ही उनका कोई म्यूजिक टीचर था। इसके बजाय उन्होंने लता मंगेशकर के गाने सुनने और फिर अपने गांव में भक्ति सभाओं में गाने के बारे में बात की। यह एक ऐसी शिक्षा थी जो क्लासरूम में नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में मिली। बता दें कि ये फिल्म 11 सितंबर को विदेश में भी रिलीज हो चुकी है।
ये भी पढ़ें – ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बीच अनुप्रिया नागर ने स्वामी कैलाशानंद गिरी से की मुलाकात, गुरु ने प्रोड्यूसर को दी खास सलाह