Last Updated:

Bengal’s Famous Pyaraa Chaat In Jamshedpur: जमशेदपुर में आजकल बंगाल की खास ‘प्यारा चाट’ लोगों को खूब पसंद आ रही है. खास बड़े साइज के अमरूदों को मसाला और कासुंदी की चटनी डालकर परोसा जाता है. एक अमरूद लगभग 250 ग्राम का होता है. जमशेदपुर वाले इस अलग से स्वाद को खूब इंजॉय कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. जमशेदपुर में खाने-पीने के शौकीनों के लिए इन दिनों एक नया और अनोखा स्वाद आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यह है बंगाल की खास ‘प्यारा चाट’, जिसे लोग बड़े चाव से खा रहे हैं. आमतौर पर अमरूद को लोग नमक लगाकर या सीधे खाते हैं, लेकिन बंगाल में इसे एक खास तरीके से तैयार किया जाता है. अब यही स्वाद जमशेदपुर के लोगों को भी पसंद आने लगा है.

बंगाल का फेमस स्ट्रीट फूड
खड़गपुर, पश्चिम बंगाल के रहने वाले बीजू शांति घोष बताते हैं कि ‘प्यारा चाट’ बंगाल का काफी लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है. वहां के बाजारों और मेलों में यह आसानी से देखने को मिल जाता है. उन्होंने कहा कि बंगाल के इस खास स्वाद को लोगों तक पहुंचाने के लिए वे जमशेदपुर आए हैं. यहां आने के बाद उन्होंने देखा कि शहर के लोग भी नए स्वाद को आजमाने में काफी रुचि रखते हैं.

खास अमरूद होते हैं इस्तेमाल
बीजू बताते हैं कि इस चाट के लिए खास किस्म के बड़े अमरूद का इस्तेमाल किया जाता है. एक अमरूद का वजन करीब 250 ग्राम तक होता है. बड़े आकार और अच्छी गुणवत्ता वाले इन अमरूदों को पहले अच्छी तरह धोया जाता है. इसके बाद इन्हें बड़े-बड़े टुकड़ों में काटा जाता है, ताकि खाने में भरपूर स्वाद और कुरकुरापन महसूस हो सके.

चटनी है इसकी खासियत
इस चाट की सबसे बड़ी खासियत इसकी मसालेदार ड्रेसिंग है. कटे हुए अमरूद में कासुंडी की चटनी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और अन्य खास मसालों का मिश्रण मिलाया जाता है. इसके बाद सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स किया जाता है. कासुंडी की तीखी और खट्टी स्वाद वाली चटनी अमरूद के मीठे स्वाद के साथ मिलकर एक अलग ही फ्लेवर तैयार करती है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

इतनी है कीमत
बीजू शांति घोष बताते हैं कि वे यह प्यारा चाट 80 रुपये प्रति किलो की दर से लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं. कम कीमत और अलग स्वाद के कारण हर उम्र के लोग इसे चखने पहुंच रहे हैं. खासकर युवा और बच्चे इस चाट को काफी पसंद कर रहे हैं. कई लोग पहली बार इसका स्वाद लेने के बाद दोबारा भी इसे खाने आ रहे हैं.

अलग तरह की चाट
जमशेदपुर में बंगाल के इस खास स्ट्रीट फूड को मिल रही लोकप्रियता यह दिखाती है कि शहर के लोग नए स्वादों को अपनाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. बंगाल की मशहूर ‘प्यारा चाट’ अब धीरे-धीरे जमशेदपुर के फूड लवर्स की पसंद बनती जा रही है. स्वाद, ताजगी और मसालों का अनोखा मेल इसे बाकी चाटों से अलग पहचान दे रहा है. इसका स्वाद लेने आप टीआरएफ कंपनी बर्मामाइंस के सामने सुबह 10 बजे से दोपहर 3-4 बजे तक आ सकते हैं.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Write A Comment