Last Updated:
आलू पोस्तो बंगाल की एक पारंपरिक और बेहद स्वादिष्ट डिश है, जिसे आलू और खसखस (पोस्तो) के पेस्ट से बनाया जाता है. इसका हल्का मसालेदार और अनोखा स्वाद इसे खास बनाता है. सादगी में छिपा यह पकवान खाने वालों को पहली ही बाइट में पसंद आ जाता है.
बंगाली डिश आलू पोस्तो.
भारतीय खाने की बात हो और बंगाल का जिक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. बंगाली खानपान अपनी सादगी और अनोखे स्वाद के लिए जाना जाता है. ऐसी ही एक लोकप्रिय डिश है आलू पोस्तो. यह सुनने में भले ही साधारण लगे, लेकिन इसका स्वाद काफी अलग और खास होता है. आलू और खसखस (पोस्तो) के मेल से बनने वाली यह डिश बंगाल के कई घरों में रोजमर्रा के खाने का हिस्सा है. इसे गर्म चावल के साथ खाया जाता है और कम मसालों के बावजूद इसका स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है.
आलू पोस्तो एक पारंपरिक बंगाली डिश है, जिसमें आलू को खसखस के पेस्ट, हरी मिर्च और हल्के मसालों के साथ पकाया जाता है. इस डिश की सबसे खास बात यह है कि इसमें ज्यादा मसाले नहीं डाले जाते. खसखस का हल्का नटी फ्लेवर और हरी मिर्च की तीखी खुशबू इसे एक अलग पहचान देते हैं.
कैसे बना सकते हैं आलू पोस्तो?
आलू पोस्तो बनाने के लिए सामग्री3 से 4 मध्यम आकार के आलू3 बड़े चम्मच खसखस (पोस्तो)2 से 3 हरी मिर्च2 बड़े चम्मच सरसों का तेलआधा चम्मच कलौंजीस्वादानुसार नमकजरूरत अनुसार पानीकैसे तैयार करें खसखस का पेस्ट?
सबसे पहले खसखस को लगभग 30 मिनट तक पानी में भिगो दें. इसके बाद इसे हरी मिर्च के साथ पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें. यही पेस्ट इस डिश का मुख्य स्वाद तैयार करता है.
बनाने की विधि
सबसे पहले आलू को छीलकर लंबी या चौकोर आकार में काट लें. अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर उसमें कलौंजी डालें. इसके बाद कटे हुए आलू डालकर कुछ मिनट तक हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
अब इसमें खसखस और हरी मिर्च का तैयार पेस्ट डालें. नमक मिलाएं और अच्छी तरह चलाएं. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर कड़ाही को ढक दें. धीमी आंच पर आलू को पकने दें. लगभग 10 से 15 मिनट बाद आलू नरम हो जाएंगे और पोस्तो का पेस्ट उन पर अच्छी तरह चढ़ जाएगा.
परोसने का सही तरीका
आलू पोस्तो का असली स्वाद गर्मागर्म सादे चावल के साथ आता है. बंगाल में इसे अक्सर दाल और चावल के साथ दोपहर के भोजन में परोसा जाता है. अगर आप रोजमर्रा के खाने में कुछ नया और अलग स्वाद आजमाना चाहते हैं, तो आलू पोस्तो एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.
About the Author
विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें