Last Updated:

Boiled potato snacks : गर्मी में कुछ चटपटा खाने का मन तो करता है, पर किचन में घंटों मेहनत करने का मन नहीं करता. ऐसे में फ्रिज में रखे उबले आलू से बनाएं ये स्नैक्स. ये बनाने में जितने आसान हैं, स्वाद में उतने ही लाजवाब. तो चलिए जानते हैं क्‍या हैं ये स्‍नैक्‍स.

ख़बरें फटाफट

Zoom

उबले आलू से बनने वाली ऐसी झटपट रेसिपीज, जो स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल हैं.

Quick Potato Snacks : गर्मी के मौसम में कुछ ऐसा स्‍नैक्‍स बनाने का मन करता है जिसके लिए किचन में घंटों खड़े रहने की जरूरत न पड़े. खासतौर पर जब वीकेंड हो और कहीं जाने का प्‍लान बन रहा हो तो कुकिंग और भी बोरिंग लगती है. ऐसे में अगर आप कुछ हल्‍का फुल्‍का और फटाफट कुछ बनाना चाहते हैं तो फ्रिज में पड़े उबले आलू काम आ सकते हैं. जी हां, इनकी मदद से आप आधी मेहनत में कई रेसिपी फटाफट बना सकते हैं. उबले आलू एक ऐसी ‘वर्सेटाइल’ सामग्री है जिससे आप महज 5 मिनट में रेस्टोरेंट जैसे स्टार्टर्स तैयार कर सकते हैं. यहां हम आपके साथ साझा कर रहे हैं उबले आलू से बनने वाली ऐसी झटपट रेसिपीज, जो स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल हैं. तो चलिए, बोरिंग शाम को खास बनाते हैं!

उबले आलू से बनने वाली ऐसी झटपट रेसिपी-

1. क्रिस्पी चीजी पोटैटो बॉल्स:
जब आपको कुछ ऐसा बनाना हो जो बाहर से कुरकुरा और अंदर से पिघला हुआ हो, तो चीजी पोटैटो बॉल्स बेस्ट हैं. 2-3 उबले आलू को मैश करें, इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक-लहसुन का पेस्ट और स्वाद के लिए थोड़े से ओट्स पाउडर मिलाएं. अब छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बीच में कद्दूकस किया हुआ चीज भरें. इन्हें गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें. इसे मेयोनीज डिप के साथ सर्व करें, यह किसी भी पार्टी की जान बन सकता है.

2. पोटैटो मंचिस:
अक्सर हमें चाय के साथ कुछ ‘क्रंची’ खाने की तलब होती है. इसके लिए उबले आलुओं को लंबी स्ट्रिप्स में काटें. एक कटोरे में कॉर्नफ्लोर, भुना जीरा, लाल मिर्च और लहसुन का पाउडर मिलाकर एक सूखा मिक्स तैयार करें. आलू की स्ट्रिप्स को इसमें लपेटकर तेज आंच पर फ्राई करें. ये मंचिस घर के बने हम्मस या पुदीने की चटनी के साथ लाजवाब लगते हैं.

3. स्ट्रीट स्टाइल आलू चाट:
अगर आपको बाजार वाली आलू चाट याद आ रही है, तो इसे घर पर बनाना बहुत आसान है. उबले आलुओं को छोटे क्यूब्स में काटें. एक पैन में हल्का सा तेल डालकर इन्हें हल्का कुरकुरा होने तक सेकें (आप चाहें तो बिना सेके भी बना सकते हैं). अब इसमें काला नमक, चाट मसाला, नींबू का रस, बारीक कटा प्याज और ढेर सारा हरा धनिया मिलाएं. ऊपर से थोड़ी सी नायलॉन सेव और अनार के दाने डालें. आपकी चटपटी चाट तैयार है!

4. पोटैटो चीज टोस्ट:
सैंडविच बनाने का मन है पर समय कम है? मैश किए हुए आलू में चिली फ्लेक्स, नमक और चीज मिलाएं. इस मिश्रण को ब्रेड की स्लाइस पर एक तरफ फैलाएं और तवे पर थोड़ा सा मक्खन लगाकर सेक लें. जब चीज पिघल जाए और ब्रेड क्रिस्पी हो जाए, तो इसे त्रिकोणीय काटकर केचप के साथ परोसें. यह टिफिन के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है.

5. क्विक आलू टिक्की और सैंडविच:
उबले आलू को मैश करके गरम मसाला और हरी मिर्च के साथ टिक्की का आकार दें और तवे पर कम तेल में सेक लें. अगर आप सैंडविच के शौकीन हैं, तो आलू के मिश्रण में मेयोनीज और थोड़ी बारीक कटी गाजर मिलाकर ब्रेड के बीच भरें. यह ‘पोटैटो मेयो सैंडविच’ बच्चों को बहुत पसंद आता है.

इन रेसिपीज की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इनके लिए आपको बाजार से कोई खास सामान लाने की जरूरत नहीं है. आपकी रसोई में मौजूद मसालों और उबले आलू के साथ आप एक शानदार वीकेंड मेन्यू तैयार कर सकते हैं.

About the Author

Pranaty Tiwary

मैंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमन से अपनी ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन(2009) से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्र…और पढ़ें



Source link

Write A Comment