Last Updated:
आलू की टिक्की का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. इंडियन स्ट्रीट फूड के तौर पर यह बेहद फेमस है और घर पर भी आसानी से बनाई जा सकती है. हल्की भूख लगने पर या शाम के स्नैक्स के लिए यह टिक्की परफेक्ट विकल्प है. मसालों और ताज़ी हरी सब्जियों के साथ बनाई गई यह टिक्की बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है.
आलू की टिक्की का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है. इंडियन स्ट्रीट फूड के तौर पर आलू की टिक्की बेहद फेमस है. साथ ही इसे घरों में भी बनाकर खाया जाता है. आलू की टिक्की को गर्मी में शाम के स्नैक्स के तौर पर बनाया जा सकता है. शाम की छोटी-मोटी भूख के लिए आलू की टिक्की का स्वाद काफी मजा देता है.
आप भी अगर आलू की टिक्की खाना पसंद करते हैं और इसे घर पर बनाना चाहते हैं, तो बेहद आसानी से आलू टिक्की को तैयार कर सकते हैं. आलू की टिक्की का स्वाद लाजवाब होता है और बच्चे हों या बड़े सभी इसे काफी पसंद आता हैं. आलू की टिक्की को हल्की भूख लगने पर भी खाया जा सकता है. आइए जानते हैं आलू की टिक्की बनाने की आसान रेसिपी.
आलू की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें और उसके बाद उनके छिलके उतारकर कद्दूकस कर लें. अब हरी मिर्च, हरा धनिया बारीक काट लें. इसके बाद एक बड़ी मिक्सिंग बाउल लें और उसमें कद्दूकस किए आलू को डाल दें. इसके बाद आलू में अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अब मिश्रण में जीरा पाउडर, अमचूर, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें. इसके बाद इसमें कटा हुआ धनिया और पुदीना डालकर मिलाएं. फिर मिश्रण में 2 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर डालें और आलू के साथ अच्छी तरह मिक्स कर दें. कॉर्न फ्लोर न होने की सूरत में चावल का आटा या पोहे का चूरा भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
अब इस मिश्रण को हाथ की मदद से अच्छी तरह से मैश करते हुए नरम बनाएं. फिर हाथों में थोड़ा सा तेल लगाएं और थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर उसके बॉल्स तैयार करें और दोनों हथेलियों से दबाते हुए टिक्की का आकार दें. इसी तरह सारे मिश्रण से टिक्की बनाकर एक प्लेट में रखते जाएं.
अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद उसमें आलू टिक्की डालें और हल्का फ्राई करें. आप चाहें तो इसे तवे पर डालकर शैलो फ्राई भी कर सकते हैं. आलू टिक्की को सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें, उसके बाद एक प्लेट में उतार लें. इसी तरह सारी आलू टिक्कियों को फ्राई कर लें. स्वादिष्ट आलू की टिक्की बनकर तैयार हो चुकी है. इसे हरी चटनी, इमली की चटनी और दही डालकर सर्व करें.