Last Updated:

Bahraich News: रक्षाबंधन का त्योहार आते ही बाजारों में एक मिठाई लोगों के बीच डिमांड में हो जाती है. चावल और चीनी के खास मिश्रण से तैयार होने वाली यह स्वादिष्ट मिठाई सालों से रक्षाबंधन की परंपरा का अहम हिस्सा रही है. बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के बाद इसी खास मिठाई से मुंह मीठा कराती हैं.

बहराइच: रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में मिठाइयों की दुकानें सजने लगी हैं. इस खास मौके पर बहराइच जिले में पारंपरिक मिठाई अनरसा की मांग अचानक काफी बढ़ जाती है. चावल और चीनी के खास मिश्रण से तैयार होने वाली यह स्वादिष्ट मिठाई सालों से रक्षाबंधन की परंपरा का अहम हिस्सा रही है. बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के बाद इसी खास मिठाई से उनका मुंह मीठा कराती हैं.

इस मिठाई ​जिले के बाहर भी है जबरदस्त मांग
बहराइच में आज भी इस पारंपरिक मिठाई को बड़े पैमाने पर तैयार किया जाता है. शहर के अलग-अलग हिस्सों में कारीगर इसे बनाने में जुटे हुए हैं. अनरसा की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी खपत न सिर्फ बहराइच जिले में होती है, बल्कि पड़ोसी जिलों और दूर-दराज के इलाकों में भी इसकी भारी सप्लाई की जाती है.

​मात्र ₹240 प्रति किलो में कीमत
शहर में पिछले कई सालों से अनरसा बनाकर बेचने वाले स्थानीय कारीगर आकाश ने बताया कि इस बार अनरसा की कीमत ₹240 प्रति किलोग्राम रखी गई है. शुद्धता और पारंपरिक स्वाद की वजह से लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. ​आधुनिक मिठाइयों के दौर में भी बहराइच का अनरसा अपनी खास पहचान और पौराणिक स्वाद बनाए हुए है, जिससे इस रक्षाबंधन पर भी इसकी बिक्री जोरों पर है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment