Last Updated:
Banaras Famous Street Foods: बनारस अपने जायके के लिए दुनियाभर में फेमस है. यहां की मशहूर लस्सी, पान, कचौड़ी का स्वाद लाजवाब है. बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां भी इसकी फैन है. इनका स्वाद ऐसा है की जो भी इसे एक बार चख लें, वो इसका दीवाना हो जाएं. आइये जानते है बनारस के इस फेमस फूड्स के बारे में जिसके स्वाद का चस्का हर किसी को खूब पसंद आता है.
बनारस का नाम लेते ही बनारसी पूड़ी-कचौड़ी का ख्याल सबसे पहले मन में आता है. शहर के चौक क्षेत्र के तंग गलियों में इसके कई फेमस शॉप है. रामभण्डार भी उनमें से एक है. इस दुकान पर पूरे साल आपको पूड़ी कचौड़ी के साथ आलू-कोहड़े वाली सब्जी परोसी जाएगी. हालांकि इसका स्वाद काफी लाजवाब होगा. यहां लोग इस स्वाद को चखने के लिए 30 मिनट तक इंतजार करतें है.
राम भंडार के अलावा भी बनारस में कई पूड़ी कचौड़ी की दुकान है. इसमे एक फेमस नाम चाची की कचौड़ी भी है. लंका पर स्थित इस दुकान पर राजेश खन्ना ने भी कचौड़ी के साथ चाची की गालियां सुनी थी. हालांकि अब चाची तो नहीं रही लेकिन उसकी दुकान अब भी वैसे ही चलती है. चाची अपने स्वाद के साथ गालियों को लेकर काफी फेमस है.
पूड़ी कचौड़ी के अलावा बनारस के लस्सी का टेस्ट भी बेहद लाजवाब है. बनारस में पहलवान लस्सी, रामनगर की लस्सी और ब्लू लस्सी शॉप के अलावा इसकी कई फेमस दुकानें है. इन दुकानों पर बड़ी बड़ी हस्तियां लस्सी का स्वाद चख चुकें है. मिथुन चक्रवर्ती, कॉमेडियन संजय मिश्रा, स्मृति ईरानी, एक्ट्रेस भाग्यश्री सहित दर्जनों हस्तियां इनके स्वाद के दीवाने है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इनमें कुछ दुकानों पर तो लस्सी की दर्जनों वैरायटी भी मिलती है. दही और रबड़ी वाले लस्सी के साथ ब्लू लस्सी शॉप पर 2 दर्जन से ज्यादा वैरायटी की लस्सी ग्राहकों को परोसी जाती है. इसमें चॉकलेट लस्सी, फ्रूट लस्सी, बनाना लस्सी, मिक्स फ्रूट लस्सी सहित कई अन्य वैरायटी शामिल है. इन लस्सी की कीमत 100 रुपये से 500 रुपये तक है.
बनारस आए और यहां का बनारसी पान नहीं खाया तो आपका बनारस आना समझिए बेकार हो गया है. बनारसी पान का जैसा स्वाद बनारस में होता है वैसा पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलता. जानकार बताते है यहां इसे परोसने का अंदाज बेहद ही खास है. जिससे इसका स्वाद हर किसी के जुबां पर चढ़ जाता है. बनारस के लंका, गोदौलिया, चौक, मैदागिन, रथयात्रा क्षेत्र में इसकी कई दुकानें है.
आमिर खान, शाहरूख खान, अनुष्का, अक्षय कुमार सहित कई बड़े सुपरस्टार इसका स्वाद चख चुकें है. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने तो खुद अपने गाने ‘खइके पान बनारस वाला’ में सबसे पहले इसका जिक्र किया था, उसके बाद इसे और नई पहचान मिली.
इसके अलावा बनारस का चटपटा टमाटर चाट का स्वाद भी आपको दीवाना बना देगा. काशी चाट भंडार के साथ दीना चाट वाला सहित कई अन्य दुकानें है जहां आप बनारसी टमाटर चाट का स्वाद चख सकतें है. इन दुकानों पर सुबह से शाम तक इनके कद्रदानों की भीड़ लगी होती है. इनके अलावा भी बनारस में कई चाट की दुकानें है जो बेहद फेमस है.
हींग की गोल कचौड़ी का स्वाद भी बेहद लाजवाब है. चौक क्षेत्र के सोराकुआं इलाके में दीना गुरु के कचौड़ी की दुकान है. 60 साल पहले दीना गुरु ने ही काशी में हींग वाली कचौड़ी की शुरुआत की थी. उनका ये आइडिया आज भी सुपरहिट है. महज 3 घण्टे में दीना गुरु की कचौड़ी खत्म हो जाती है. इनके कचौड़ी के लाजवाब स्वाद को हर कोई बेहद पसंद करता है. ऐसे में यदि आप भी बनारस आ रहें हैं तो इन लजीज व्यंजनों का स्वाद चखना बिल्कुल भी न भूलें.