Last Updated:

बुरहानपुर जिले में जैसे ही बरसात का समय शुरू होता है तो लोग अपने घरों पर चने की गेहूं चने की दाल का हलीम बनाना शुरू कर देते हैं. यह हलीम आप आपके घर पर भी तैयार कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए चने की दाल भीगे हुए. गेहूं गरम मसाला पीली मिर्च प्याज तेल का इस्तेमाल कर बनाया जाता है. जिससे यह बहुत ही टेस्टी बन जाता है इसको बनाने के लिए दो दिन का समय लगता है.

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में जैसे ही बरसात का समय शुरू होता है तो लोग अपने घरों पर चने की गेहूं चने की दाल का हलीम बनाना शुरू कर देते हैं. यह हलीम आप आपके घर पर भी तैयार कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए चने की दाल भीगे हुए. गेहूं गरम मसाला पीली मिर्च प्याज तेल का इस्तेमाल कर बनाया जाता है. जिससे यह बहुत ही टेस्टी बन जाता है इसको बनाने के लिए दो दिन का समय लगता है. हरी मिर्ची भी इसमें इस्तेमाल होती है.

एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट महिला फुलाई बाई से बात की तो उन्होंने बताया कि यदि आप भी आपके घर पर बरसात में कुछ चटपटा खाने का प्लान बना रहे हैं तो निमाड़ के बुरहानपुर का सबसे फेमस गेहूं और चने की दाल से बनने वाला हलीम होता है. इसको घर पर आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. इसको बनाने के लिए भीगे हुए गेहूं चने की दाल पीली मिर्च हरी मिर्च धनिया का पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है. जिससे यह हलीम बनकर तैयार हो जाता है. इस हलीम की खासियत होती है कि 2 दिन तक खराब नहीं होता है इसमें ऊपर से प्याज डाली जाती है.

ऐसे तैयार होता है हलीम 
यदि आप भी आपके घर पर हलीम तैयार करने जा रहे हैं तो सबसे पहले 1 किलो गेहूं को आप पानी में भीगा दे 12 घंटे तक उसको पानी में भीगने दे उसके बाद एक डेग ले लीजिए उसमें आप 1 किलो भीगे हुए गेहूं आधा किलो चने की दाल तीन लीटर पानी और 100 ग्राम पिसी हुई पीली मिर्च 300 ग्राम अदरक लहसुन का पेस्ट 400 ग्राम तेल 20 ग्राम नमक 50 ग्राम हरी मिर्च का मसाला इसमें डाल दीजिए. इन सभी को मिक्स कर दीजिए और एक चूल्हा लगाए. उस पर यह डेग रख दीजिए और उसको करीब 2 घंटे तक पकने दीजिये जिससे आपका यह गरमा गरम हलीम तैयार हो जाएगा. खाने में बहुत ही आनंद आता है. आप इसमें तली हुई प्याज ऊपर से डालकर खा सकते हैं.



Source link

Write A Comment