Last Updated:
Boda Kheda Bhaji Aamat Recipe: बस्तर का बोड़ा, जिसे यहां का ‘काला सोना’ भी कहा जाता है. बारिश के मौसम में मिलने वाला एक खास तरह का मशरूम है. बोड़ा और खेड़ा भाजी से बनाई जाने वाली देसी आमट का स्वाद जबदस्त होता है. चलिए जान लेते हैं बोड़ा और खेड़ा भाजी की आमट कैसे बनता है…
Boda Kheda Bhaji Aamat Recipe: बोड़ा को बस्तर का काला सोना भी कहा जाता है. बोड़ा की डिमांड काफी रहती है. बस्तर में खेड़ा भाजी और बोड़ा की आमट बनाई जाती है. यह आमट बेहद स्वादिष्ट लगती है. बोड़ा एक तरह का मशरूम है, जो बरसात में निकलता है. आप भी अपने घर के लोगों को बोड़ा और खेड़ा भाजी की देशी आमट बनाकर इसका स्वाद चखा सकते हैं.
बोड़ा और खेड़ा भाजी की आमट बनाना आसान है. आप भी इन स्टेप्स को फॉलो करके खेड़ा भाजी की सब्जी बना सकते हैं. यह सब्जी कुछ ही मिनटों में बन जाती है. इस सब्जी को चावल के साथ खाया जाता है. यह सब्जी बेहद स्वादिष्ट लगती है. एक बार इस सब्जी को खाने के बाद आपके घर वाले आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे. एक बार इस सब्जी को खाने के बाद बार-बार खाने का मन करेगा. आमट के लिए चना पहले से रात में भीगा सकते है या भून कर डाल सकते है.
बोड़ा और खेड़ा भाजी बनाने के लिए सामग्री
बोड़ा-60 ग्राम. खेड़ा भाजी- 100 ग्राम. काला चना- 20 ग्राम, हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच, नमक स्वादानुसार, अदरक-लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट- एक चम्मच. चावल- 20 ग्राम पीसा हुआ, इमली का पानी थोड़ा सा लें.
बोड़ा और खेड़ा भाजी की आमट बनाने की विधि
सबसे पहले एक बर्तन में काला चना भून लीजिए. एक बर्तन में पानी डालकर गर्म करें. इसके बाद इसमें बोड़ा और खेड़ा भाजी डालकर पकाएं. अब इसमें भुना हुआ चना डाल दें. थोड़ी देर बाद इसमें नमक, हल्दी और मिर्च डालकर पकाएं. अब थोड़ी देर बाद इसमें इमली का पानी डालकर पकाएं. इसके बाद इसमें पिसा हुआ चावल डालकर पकाएं. लगभग दस मिनट तक अच्छे से पकाने के बाद इसे उतार लीजिए. अब तैयार है देसी आमट की सब्जी. आप इसे चावल या रोटी के साथ परोस सकते हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…
और पढ़ें