Last Updated:

बस्तर की पारंपरिक खान-पान संस्कृति में टोरटा भाजी, सुकसी झोर, अंडा फुडगा और अन्य देसी व्यंजन शामिल हैं. ये कम मसालों और पारंपरिक तरीकों से तैयार किए जाते हैं, जो इन्हें खास बनाते हैं.

टोरटा भाजी की सब्जी बेहद स्वादिष्ट लगती है. यह बस्तर के मैदानी इलाकों में स्वतः उगती है. बस्तर में इसका आमट और सब्जी बनाया जाता है. इस सब्जी को देशी स्टाइल में बस्तर में बनाया जाता है. बस्तर में इसको प्याज और लाल मिर्च के तड़के के साथ बनाया जाता है. वहीं, मसालों का प्रयोग भी कम किया जाता है.

अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो बस्तर का सुकसी झोर जरूर ट्राई करना चाहिए. बस्तर में छोटी मछली का सुकसी झोर बनाया जाता है. इसमें इमली का पानी डाला जाता है. जायके और स्वाद में इसका स्वाद लाजवाब लगता है. वहीं, इसमें किसी प्रकार के बाजार में मिलने वाले मसाले का उपयोग नहीं किया जाता है.

खीरा तो आपने सलाद के रूप में खाया होगा, लेकिन क्या आपने पके हुए खीरे की आमट खाई है? बस्तर में पके हुए खीरे की आमट बनाई जाती है. यह स्वाद में बेहद स्वादिष्ट लगती है. बस्तर में आमट को चावल के साथ पीसकर बनाया जाता है. साथ ही इमली का पानी डाला जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

भेंडा भाजी की सब्जी बेहद स्वादिष्ट लगती है. इसका स्वाद थोड़ा खट्टा होता है. इसे प्याज और हरी मिर्च के साथ बनाया जाता है. यह सब्जी बेहद स्वादिष्ट लगती है. वहीं, यह सब्जी बस्तर में काफी प्रसिद्ध है. बस्तर में आएं तो इस सब्जी का स्वाद जरूर लें.

बस्तर में अंडा फुडगा को बेहद पसंद किया जाता है. बस्तर में अंडा को पत्तल में नमक-मिर्च डालकर आग में पत्तल डालकर अंगार में पकाया जाता है. यह बेहद स्वादिष्ट लगती है. बस्तर आएं तो यह सब्जी जरूर ट्राई करें.

मुनगा भाजी को बस्तर में उबालकर पकाया जाता है. जिसके बाद लहसुन के साथ तड़का दिया जाता है. वहीं, यह सब्जी केवल नमक डालकर बनाई जाती है. इस सब्जी में किसी प्रकार के मसालों का उपयोग नहीं किया जाता है, जिसके कारण यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है.

चिकन झोर का अलग ही स्वाद रहता है. बस्तर में चिकन को इमली के पानी के साथ बनाया जाता है, जिसका स्वाद लाजवाब होता है. वहीं, बहुत कम मसालों के साथ इस सब्जी को बनाया जाता है. आप जब बस्तर आएं तो चिकन झोर जरूर ट्राई कीजिए.

चिउर भाजी बस्तर के नदी किनारे मिलती है. इसका स्वाद बेहद स्वादिष्ट होता है. बस्तर में कम मसालों के साथ चिउर भाजी बनाई जाती है. इसमें प्याज और लाल मिर्च का तड़का देकर इस सब्जी को देशी स्टाइल में पकाया जाता है. चिउर नदी किनारे स्वतः उगता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment