Last Updated:

Bitter Gourd Pickle Recipe: अगर आपको करेला पसंद है लेकिन उसकी कड़वाहट से परेशानी होती है, तो घर पर बना स्वादिष्ट करेले का अचार एक बेहतरीन विकल्प है. नमक, हल्दी और मसालों की मदद से करेले की कड़वाहट काफी हद तक कम की जा सकती है. सरसों का तेल, सौंफ, मेथी, राई और लाल मिर्च के साथ तैयार किया गया यह अचार स्वाद में बेहद चटपटा और लंबे समय तक सुरक्षित रहता है. इसे रोटी, पराठा, दाल-चावल या साधारण भोजन के साथ परोसा जा सकता है.

आम, नींबू और मिर्च का अचार तो लगभग हर घर में बनता है, लेकिन करेले का अचार भी स्वाद और सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. सही तरीके से बनाने पर इसकी कड़वाहट काफी कम हो जाती है. यह खाने में स्वादिष्ट लगता है और इसकी रेसिपी भी बहुत आसान है, जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है.

ग्रहणी प्रभा शर्मा ने बताया सबसे पहले करेले को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद करेले का छिलका उतारकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब कटे हुए करेले और उसके छिलकों में नमक मिलाकर 4 से 5 घंटे के लिए रख दें. ऐसा करने से करेले की कड़वाहट काफी हद तक निकल जाती है.

इसके बाद करेले के टुकड़ों और छिलकों को 3 से 4 बार साफ पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि अतिरिक्त नमक और बची हुई कड़वाहट भी निकल जाए. अब गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें सरसों का तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर करेले के टुकड़ों को सुनहरा होने तक अच्छी तरह फ्राई कर लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब अचार का मसाला तैयार करेना है सौंफ, जीरा, मेथी, अजवाइन, सरसों, गरम मसाला, काला नमक, सफेद नमक और हींग को मिलाकर मिक्सर में दरदरा पीस लें. इसके बाद इस मसाले को फ्राई किए हुए करेले में डालकर हाथों से अच्छी तरह मिलाएं, ताकि हर टुकड़े पर मसाला अच्छी तरह लग जाए. फिर इसे 2 से 3 घंटे के लिए ढककर रख दें.

अब दोबारा सरसों का तेल गर्म करें और पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद यह तेल मसाले वाले करेले में डाल दें. ध्यान रखें कि तेल इतना हो कि सारे करेले पूरी तरह तेल में डूब जाएं. इससे अचार लंबे समय तक खराब नहीं होता और उसमें फफूंद भी नहीं लगती.

कुछ ही समय में स्वादिष्ट करेले का अचार तैयार हो जाएगा. यह अचार खाने में बेहद लाजवाब होता है और बिल्कुल भी कड़वा नहीं लगता. इसे दाल, पराठे, पूरी या साधारण खाने के साथ भी खाया जा सकता है. सही तरीके से बनाया गया करेले का अचार स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है, इसलिए बच्चे भी इसे आसानी से खा सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment