Last Updated:

Palak Moong Dal Recipe: राजस्थान की भीषण गर्मी के बीच लोग अब हल्के, पौष्टिक और शरीर को ठंडक देने वाले भोजन की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं. ऐसे में बिना तेल और बिना भारी मसालों से तैयार होने वाली पालक-मूंग दाल लोगों की नई पसंद बनती जा रही है. यह दाल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जा रही है. मूंग दाल आसानी से पचती है और पालक शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है. कम मसालों और बिना तेल के बनने की वजह से यह भोजन पेट को हल्का रखता है और गर्मियों में शरीर को राहत देता है. हेल्थ कॉन्शियस लोग और फिटनेस प्रेमी इसे डाइट फ्रेंडली फूड मान रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

धौलपुर: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है. राजस्थान के अधिकांश सभी जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है. ऐसे में लोग खान-पान को लेकर भी सावधानी बरत रहे हैं. गर्मियों मौसम में ज्यादा तेल और मसाले वाली सब्जियां खाने से पेट संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं. इसी कारण अब लोग बिना तेल वाले हल्के और पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता दे रहे हैं।

गर्मियों के मौसम में बिना तेल की पालक और मूंग दाल की सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. यह सब्जी हल्की होने के साथ-साथ पचने में भी आसान होती है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह केवल 5 मिनट में तैयार हो जाती है. इसे बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी आसानी से घर की रसोई में मिल जाती है.

बनाने की रेसिपी
गृहणी प्रभा शर्मा बताती हैं कि सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लिया जाता है. इसके बाद मूंग की दाल को पानी में थोड़ी देर के लिए भिगोया जाता है. फिर कटे हुए पालक और भीगी हुई मूंग दाल को कुकर में डाल दिया जाता है. इसमें स्वादानुसार नमक, थोड़ी लाल मिर्च और धनिया पाउडर मिलाया जाता है. इसके बाद कुकर को गैस पर रखकर तीन सीटी आने तक पकाया जाता है.

जब दाल और पालक अच्छी तरह पक जाएं तो गैस पर तवा गर्म किया जाता है. तवे पर बिना तेल के जीरा भून लिया जाता है. जीरा भुनने के बाद उसे कुकर में तैयार मिश्रण में डाल दिया जाता है. इसके बाद पूरे मिश्रण को कढ़ाई में डालकर करीब 5 मिनट तक उबाला जाता है.

स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेहतर
कुछ ही देर में बिना तेल की पालक और मूंग दाल की स्वादिष्ट सब्जी तैयार हो जाती है. यह सब्जी गर्मियों में शरीर को हल्का और स्वस्थ रखने में मदद करती है. साथ ही इसमें मौजूद पालक और दाल शरीर को जरूरी पोषण भी देते हैं. लोग इसे रोटी के साथ बड़े चाव से खाते हैं. गर्मी के मौसम में यह बिना तेल की सब्जी स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेहतर विकल्प बन रही है.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

Write A Comment