Last Updated:

Ranchi Famous Food: सुबह के नाश्ते के लिए आटा, बेसन और दूध से 2 मिनट में स्वादिष्ट पराठा बनाया जा सकता है. इसमें सब्जी की जरूरत नहीं, अचार के साथ इसे आसानी से खा सकते हैं. रांची की गृहणी उषा से जानें इसकी आसान रेसिपी के बारे में.

रांची: कई बार लोग सुबह ऑफिस या फिर काम में जाते हैं तो सुबह नाश्ता बनाने का टाइम नहीं होता है. ऐसे में आप आटा और बेसन व दूध को मिलाकर एक लिक्विड बैटर तैयार कर सकते हैं. इसका पराठा बेहद ही स्वादिष्ट लगता है. इसमें दो-चार मसाले और डाले जाते हैं. इसलिए इसमें सब्जी की जरूरत नहीं पड़ती है. आप अचार के साथ खा सकते हैं. इसके साथ ही इसे बनाने में मात्र 2 मिनट का समय लगता है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

इसे बनाने के लिए रांची की गृहणी उषा बताती हैं कि इसके लिए आप एक कंटेनर में थोड़ा सा आटा ले लीजिए. फिर थोड़ी सी सूजी ले लीजिए. अब इसमें कटा हुआ प्याज डालिए थोड़ा सा मिर्च, काली मिर्च, थोड़ी सी हल्दी, धनिया पाउडर और स्वाद अनुसार नमक इन सभी को लेकर अच्छे से मिलाना पड़ता है.

बस 5 मिनट में होता है तैयार

आपको इसमें दूध या पानी भी डाल सकते हैं. किसी को दूध से एलर्जी है तो ऐसे में पानी डालिए, अन्यथा आप दूध डाल दीजिए. ध्यान रहे, बैटर जो एकदम पानी की तरह होना चाहिए. मतलब एकदम पतला और सभी को अच्छे से मिलाकर फिर एक बड़ा तवा या फिर गैस पर चढ़ा दीजिए. एक चम्मच तेल डालिए और तेल गर्म हो जाना चाहिए.

इसके बाद गर्म तेल में बैटर डाल दीजिए. इसे डालने के बाद इसको ढक के रख दीजिए और एकदम लो फ्लेम में रखिये. तभी ये अच्छे से पकेगा आप देखेंगे 10 मिनट बाद यह खुद ही तवा छोड़ने लगा है. फिर इसे पलट जानें दीजिये. दोनों तरफ अच्छे से पकने के बाद नीचे उतार लीजिए और थोड़ा सा अचार लीजिए और खाकर देखिये क्या स्वादिष्ट लगता है.

इसे बनाने में नहीं लगता है समय

इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी तरह की कोई भी मेहनत नहीं लगती है. बस दो-तीन चीज डालकर पानी या फिर दूध डाल देना होता है. आप अपना ऑफिस का भी काम कर सकते हैं और 10- 15 मिनट के लिए इसे ढक कर छोड़ सकते हैं. इसीलिए इसे सबसे आसान रेसिपी कहा जाता है. खासतौर पर वैसे लोग जिनका सुबह में जाने की हड़बड़ी होती है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Write A Comment