पटना: बिहार के बांकीपुर में होने वाला विधानसभा उपचुनाव दिलचस्प होने वाला है। इस सीट की इतनी चर्चा इसलिए भी है क्योंकि ये सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने की वजह से खाली हुई है और उपचुनाव में इस सीट से चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर मैदान में हैं।

क्या बोले तेज प्रताप?

बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर को जेजेडी अध्यक्ष तेज प्रताप यादव का साथ भी मिल गया है। JJD अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा, “जैसे ही मैंने प्रशांत किशोर को समर्थन दिया, बारिश शुरू हो गई। इससे साबित होता है कि भगवान भी चाहते हैं कि बांकीपुर विधानसभा के लिए सही लोगों को चुना जाए। RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता भी मैदान में हैं। मेरा कहना है कि उन्हें भी प्रशांत किशोर का समर्थन करना चाहिए।”

तेज प्रताप यादव ने कहा कि अब भगवान भी चाहते हैं कि बांकीपुर में सही लोगों का चुनाव हो और सही लोग आएं। मैं तो चाहूंगा कि RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता को भी प्रशांत किशोर का समर्थन करना चाहिए।

बांकीपुर सीट को माना जाता है बीजेपी का गढ़

दरअसल बांकीपुर सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। नितिन नवीन के पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी यहां से विधायक रह चुके हैं। उपचुनाव काफी चर्चित है क्योंकि जन सुराज के प्रशांत किशोर खुद इस बार चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी ने इस सीट से नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा है।

कॉपी अपडेट हो रही है…





Source link

Write A Comment