Last Updated:
Summer Refreshing Mango Drink Recipe: गर्मियों के सीजन में आपने नींबू, रूहअफजा या पुदीने का शरबत तो कई बार पिया होगा, लेकिन क्या आपने कभी यूपी-बिहार के पारंपरिक स्वाद वाला कच्चे आम का लाजवाब शरबत ट्राई किया है. सुल्तानपुर की सविता श्रीवास्तव ने कच्चे आम का शरबत बनाने की बेहद आसान घरेलू विधि शेयर की हैं. यह देसी ड्रिंक न सिर्फ आपको इस भीषण गर्मी में तुरंत गजब की ठंडक और ताजगी देगा, बल्कि लू से बचाने में भी मददगार साबित होगा. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.
Summer Refreshing Mango Drink Recipe: गर्मी का पारा बढ़ने के साथ ही हर कोई खुद को तरोताजा रखने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहा है. वैसे तो बाजार में कई तरह के जूस और कोल्ड ड्रिंक्स मौजूद हैं, लेकिन जो बात घर के बने पारंपरिक और प्राकृतिक शरबत में है, वह कहीं और नहीं. आज हम आपको एक ऐसे ही देसी और शानदार ड्रिंक यानी ‘कच्चे आम के शरबत’ की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप इस आम के सीजन में बेहद आसान तरीके से अपने घर पर तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत पड़ेगी और इसकी सही विधि क्या है, आइए एक्सपर्ट से जानते हैं.
शरबत बनाने के लिए सामग्री
एक्सपर्ट सविता श्रीवास्तव ने लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताया कि कच्चे आम का शरबत बनाना बेहद आसान है. इसे बनाने के लिए मुख्य रूप से कच्चा आम यानी कैरी, चीनी, भुना हुआ जीरा, मंगरैल (कलौंजी), सादा नमक और काला नमक का इस्तेमाल किया जाता है. इस पूरे मिक्स को ठंडे पानी और बर्फ के टुकड़ों के साथ मिलाकर शानदार शरबत तैयार होता है. अगर आप इसके स्वाद को और ज्यादा चटपटा और रिफ्रेशिंग बनाना चाहते हैं, तो इसमें पुदीने की ताजी पत्तियां और थोड़ी सी काली मिर्च भी पीसकर मिला सकते हैं.
स्वाद के साथ-साथ पोषण का भी खजाना
यह देसी शरबत सिर्फ जीभ का स्वाद ही नहीं बदलता, बल्कि सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. कच्चे आम में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फाइबर और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो चिलचिलाती गर्मी में शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. इसके साथ ही शरबत में इस्तेमाल होने वाला भुना जीरा और काला नमक हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है, जिससे पेट की गैस, एसिडिटी और भारीपन जैसी समस्याओं से तुरंत राहत मिलती है.
बाजार के केमिकल वाले ड्रिंक्स पर है भारी
आजकल मार्केट में तरह-तरह के केमिकल युक्त कोल्ड ड्रिंक्स और डिब्बाबंद जूस की भरमार है, लेकिन इसके बावजूद कच्चे आम का इस पारंपरिक शरबत ने अपनी एक अलग और मजबूत पहचान बनाई हुई है. आर्टिफिशियल चीजों को छोड़कर वापस प्राकृतिक और घरेलू पेय पदार्थों की ओर आकर्षित हो रहे हैं. यही कारण है कि गर्मी के इस मौसम में आम घरों के साथ-साथ दुकानों और शादियों जैसे विभिन्न मांगलिक आयोजनों में भी आम के इस देसी शरबत की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ रही है. स्वाद, ठंडक और सेहत का लाजवाब कॉम्बिनेशन होने की वजह से यह शरबत आज भी हर उम्र के लोगों की पहली पसंद बना हुआ है.
About the Author
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें