Last Updated:

Japani Dry Fruits Laddu: छतरपुर जिले में तीज और जन्माष्टमी जैसे त्योहारों को देखते हुए जापानी लड्डू तैयार किया गया है, जिसकी कीमत 1000 रुपए किलो है. यह लड्डू ड्राई-फ्रूट्स और शहद से बना है और शुगर पेशेंट भी इसे खा सकते हैं. इस लड्डू को जापानी ड्राई-फ्रूट लड्डू कहा जाता है.

Japani Dry Fruits Laddu Food. छतरपुर जिले में बाजार त्योहारों से सज गए हैं. ऐसे में बाजार में एक नई मिठाई भी देखने को मिल रही है. दरअसल, तीज और जन्माष्टमी जैसे त्योहारों को देखते हुए जिले में जापानी लड्डू तैयार किया है. जिसकी कीमत 1000 रुपए किलो है. ये लड्डू ड्राई-फ्रूट्स और शहद से तैयार किया गया है.

छतरपुर के लवकुश नगर स्थित बब्बी रेस्टोरेंट के मालिक बब्बी चौरसिया बताते हैं कि हमारे यहां पहले परंपरागत मिठाइयां ही बनाई जाती थीं लेकिन अब जमाने के हिसाब से मिठाइयां भी बदल रही हैं. इसी के चलते हमारे यहां भी एक अलग तरह का लड्डू बनाया गया है. इस लड्डू को जापानी ड्राई-फ्रूट लड्डू कहा जाता है.

हमारे कारीगर अरविंद ने इसे बनाया है. त्योहारों का सीजन है तो छतरपुर के बाजार में पहली बार ये खास लड्डू तैयार किया गया है. अभी मार्केट में नया आया है तो इसकी डिमांड धीरे-धीरे बढ़ रही है. वहीं कारीगर अरविंद सोनी बताते हैं कि इस लड्डू का जापानी लड्डू इसलिए नाम रखा है क्योंकि ये लड्डू दिखने में तो छोटा साइज है लेकिन इसके स्वाद और सेहत के सामने बड़ी-बड़ी मिठाइयां भी फेल हो जाती हैं.

शुगर पेशेंट भी खा सकते हैं लड्डू
अरविंद बताते हैं कि ये खास जापानी लड्डू सिर्फ त्योहार को देखते हुए ही नहीं बनाया गया है बल्कि साल भर ये लड्डू बनाया जाएगा. इस लड्डू को आयुर्वेदिक तरीके से बनाया गया है. इसे शुगर पेशेंट भी खा सकते हैं. ये लड्डू सामान्य लोगों की तरह उपवास में भी खा सकते हैं.

शहद की मिठास से किया लड्डू तैयार
बब्बी बताते हैं कि इस लड्डू को काजू-बादाम, पिस्ता , अंजीर, खजूर जैसे तमाम चीजों से बनाया गया है. इस लड्डू की खासियत ये है कि इस लड्डू में मिठास के लिए शक्कर नहीं बल्कि शहद मिलाया गया है. इस लड्डू में किसी भी तरह का मैदा नहीं मिलाया गया है.

1000 रुपए किलो है रेट
अरविंद बताते हैं कि ये लड्डू खास तरीके से बनाया जाता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी फायदेमंद होता है. खाने में भी बेहद ही स्वादिष्ट होता है. इसलिए इसका रेट भी थोड़ा ज्यादा रहता है. एक किलो लड्डू आप 1000 रुपए में ले सकते हैं. अरविंद बताते हैं कि वह 4 से 5 हजार किलो लड्डू भी बना चुके हैं.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment