जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को जिले के शेरी क्षेत्र के फथागढ़ इलाके में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के संयुक्त अभियान के दौरान एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं।

पूरे इलाके में चलाया गया तलाशी अभियान

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह संयुक्त अभियान भारतीय सेना की 46 राष्ट्रीय राइफल्स (RR), बारामूला पुलिस और सीआरपीएफ की 53वीं बटालियन ने मिलकर चलाया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया, जिसमें एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया।

आतंकी के नाम का नहीं हुआ खुलासा

सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार आतंकवादी के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए हैं। हालांकि, फिलहाल उसकी पहचान और बरामद हथियारों की संख्या व प्रकार का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

ये खबर अपडेट हो रही है…

 





Source link

Write A Comment