Powered by :

Last Updated:

बारिश के मौसम में AC का कौन-सा मोड सबसे बेहतर है? जानिए Dry Mode और Cool Mode में क्या फर्क है, सही तापमान क्या रखें, बिजली कैसे बचाएं और AC को लंबे समय तक सही रखने के आसान टिप्स.

ख़बरें फटाफट

बारिश के मौसम में AC चलाने की सबसे सही ट्रिक नहीं जानते लोग, करते हैं गलतीZoom

मानसून में AC का सही इस्तेमाल कैसे करें? बिजली की बचत के साथ मिलेगा ज्यादा आराम

बारिश का मौसम आते ही गर्मी कम हो जाती है, लेकिन नमी (ह्यूमिडिटी) बहुत बढ़ जाती है. ऐसे में AC चलाने का तरीका भी बदलना पड़ता है. अगर आप गलत मोड में AC चलाएंगे तो कमरा ठंडा तो होगा, लेकिन चिपचिपाहट और पसीना बढ़ सकता है. आइए समझते हैं कि बारिश में AC को किस मोड में चलाना सबसे अच्छा है.

बारिश में AC की सबसे अच्छी सेटिंग-Dry Mode (ड्राय मोड) सबसे बेस्ट है बारिश के मौसम में Dry Mode ही सबसे सही विकल्प है.

Dry Mode कैसे काम करता है? 

-यह मोड हवा को ठंडा करने के बजाय नमी को कम करने पर फोकस करता है.

-AC अंदर की नम हवा को सोख लेता है और सूखी हवा बाहर फेंकता है.

-कमरा ठंडा होने के साथ-साथ चिपचिपाहट भी कम हो जाती है.

कैसे सेट करें? 

  • AC के रिमोट पर Mode बटन दबाएं.
  • Dry या Dehumidify मोड चुनें.
  • टेम्प्रेचर 24-26 डिग्री के बीच रखें.
  • फैन की स्पीड Auto या Low पर रखें.

बाकी मोड्स का इस्तेमाल कब करें?

Cool Mode: अगर बारिश के साथ बहुत गर्मी है तो Cool Mode चला सकते हैं. लेकिन नमी ज्यादा होने पर यह मोड कमरे को चिपचिपा बना सकता है.

Fan Mode: सिर्फ हवा चलाने के लिए. ठंडक नहीं देता, लेकिन बिजली बचाता है.

Auto Mode: AC खुद तापमान और नमी देखकर मोड बदलता है. शुरुआती लोगों के लिए अच्छा है.

बारिश में AC चलाते समय ये टिप्स याद रखें

  1. फिल्टर साफ रखें- बारिश में धूल और नमी ज्यादा होती है. हर 15 दिन में फिल्टर साफ करें.
  2. ड्रेन पाइप चेक करें- पानी निकलने का पाइप बंद न हो.
  3. AC को 24-26 डिग्री पर रखें. बहुत कम तापमान पर न चलाएं, वरना सर्दी लग सकती है, और इससे बिजली बिल भी बढ़ता है.
  4. रात में AC को टाइमर पर लगाकर सोएं.
  5. नमी वाले मौसम में Dry Mode ज्यादा इस्तेमाल करें.

फायदा क्या है?

  • कम बिजली का बिल
  • कमरे में नमी कम, पसीना नहीं आएगा
  • AC लंबे समय तक ठीक रहेगा
  • स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा

बारिश के मौसम में Dry Mode ही सबसे सही और आरामदायक ऑप्शन है. इससे न सिर्फ ठंडक मिलेगी बल्कि चिपचिपाहट भी नहीं होगी. AC की नियमित सफाई और सही तापमान रखने से आप पूरे मौसम आराम से बिता सकते हैं.

अगर आपका AC पुराना है तो बारिश शुरू होने से पहले उसकी सर्विसिंग जरूर करवा लें. सही तरीके से AC चलाएं और गर्मी-बारिश दोनों मौसमों का मजा लें.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…और पढ़ें



Source link

Write A Comment