होमफोटोलाइफ़फूड

बारिश में घर पर बनाएं कुरकुरी पकोड़ी, इस ट्रिक से आएगा हलवाई जैसा स्वाद

Last Updated:

Moong Dal Pakora Recipe: बरसात के सुहाने मौसम में अगर गरमा-गरम और कुरकुरी पकोड़ियां मिल जाएं, तो मौसम का मजा दोगुना हो जाता है. अक्सर लोग शादियों या हलवाई की दुकान पर मिलने वाली खास जालीदार मूंग दाल की मंगोड़ी या पकोड़ी के स्वाद के दीवाने होते हैं. अगर आप भी इस बारिश में वही स्वाद घर पर चाहते हैं तो अब इसे बेहद आसानी से तैयार कर सकते हैं. सीतामढ़ी की स्थानीय गृहणी खुशबू कुमारी ने मानसून के इस खुशनुमा मौसम के लिए मूंग दाल पकोड़ी की एक बेहद आसान और सीक्रेट रेसिपी साझा की है.

खुशबू कुमारी का कहना है कि पारंपरिक तरीके से तैयार किए गए कुछ विशेष खड़े मसालों और हलवाई वाली खास ट्रिक का उपयोग करके बनाई गई यह पकोड़ी अंदर से एकदम जालीदार और बाहर से क्रिस्पी बनती है. जिसका स्वाद साधारण पकोड़ों से बिल्कुल अलग और लाजवाब होता है.

इस सीक्रेट रेसिपी को तैयार करने के लिए सबसे पहले डेढ़ कप मूंग की दाल को लेकर उसे साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद दाल को करीब दो घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें ताकि वह बढ़िया से फूल जाए. दो घंटे बाद दाल का सारा पानी पूरी तरह से निकाल दें. उसे एक ग्राइंडिंग जार में डाल लें.

खुशबू कुमारी के अनुसार दाल को पीसते समय इसमें पानी का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना है. अगर पीसने में परेशानी हो तो मात्र एक से दो छोटी चम्मच पानी ही डालें. अन्यथा बैटर गीला हो जाएगा. दाल को मिक्सी में हल्का दरदरा ही पीसना है. क्योंकि बिल्कुल बारीक पेस्ट बनाने से पकोड़ी का पारंपरिक टेक्सचर और कुरकुरापन नहीं आ पाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पकोड़ी के असली स्वाद को बढ़ाने के लिए एक विशेष खुशबूदार खड़ा मसाला तैयार किया जाता है. इसके लिए गैस पर एक पैन रखकर उसमें दो चम्मच साबुत धनिया, एक चम्मच सौंफ, एक चम्मच अजवाइन और एक चम्मच जीरा डालकर धीमी आंच पर हल्का सा भून लें. जब तक कि उसमें से अच्छी महक न आने लगे. ध्यान रहे कि मसाला जलना नहीं चाहिए. भूनते समय ही इसमें चार से पांच सूखी लाल मिर्च भी डाल दें ताकि वह क्रिस्पी हो जाए.

मसालों के ठंडा होने पर उन्हें ग्राइंडिंग जार में डालकर मिक्सी को सिर्फ एक बार हल्का सा चलाकर दरदरा पीस लें. अब इस तैयार मसाले को दरदरी पीसी हुई दाल के बैटर में मिला दें. साथ ही इसमें स्वादानुसार नमक, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधी चम्मच हल्दी, एक चौथाई चम्मच हींग, कुटा हुआ अदरक-लहसुन, हरी मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च, बारीक कटी हरी धनिया पत्ती और कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह मिला लें.

बैटर को बेहतरीन बाइंडिंग और अच्छा टेक्सचर देने के लिए इसमें दो चम्मच बेसन और दो चम्मच थोड़ा गर्म तेल डालकर अच्छी तरह फेंटते हुए मिक्स करें. आखिरी में दो पिंच खाने वाला मीठा सोडा डालकर उस पर एक चम्मच पानी डालें ताकि सोडा एक्टिव हो जाए और पकोड़ियां अंदर से जालीदार बनें. पकोड़ियों को तलने के लिए एक झारे पर दो चम्मच बैटर रखें और हाथों से दबाते हुए कढ़ाई के गर्म तेल में गिराएं.

पकोड़ियां डालते समय गैस का फ्लेम हाई रखें ताकि वे अपना सही शेप ले लें और आपस में न चिपकें. थोड़ी देर बाद गैस को लो-टू-मीडियम करके इन्हें अलट-पलट करते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक बढ़िया से तल लें. खुशबू कुमारी कहती हैं कि तैयार गरमा-गरम पकोड़ियों को तली हुई हरी मिर्च, हरी चटनी, इमली की चटनी या ऊपर से जीरावन और नींबू का रस डालकर परोसें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment