Last Updated:
अगर बारिश के मौसम में चाय के साथ कुछ नया और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो स्पंजी गुजराती ढोकला एक बेहतरीन विकल्प है. बेसन, नींबू, बेकिंग सोडा और कुछ आसान सामग्री से आप घर पर ही बाजार जैसा मुलायम और स्वादिष्ट ढोकला आसानी से तैयार कर सकते हैं.
बारिश का मौसम हो और इस मौसम में चाय के साथ पकोड़ों का आनंद अपने आप में बेहद लाजवाब होता है. यह एक ऐसा कॉम्बिनेशन है, जिसे लगभग हर कोई पसंद करता है. लेकिन अगर आप भी घर पर बनने वाले पकोड़ों के स्वाद से ऊब गए हैं, तो आज हम आपको एक यूनिक डिश के बारे में बताने जा रहे हैं.
अगर आप चाय के साथ कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो ढोकला आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह गुजराती डिश आजकल लोगों के बीच खूब पसंद की जा रही है. सबसे खास बात यह है कि आप इसे घर पर भी बेहद आसानी से तैयार कर सकते हैं.
हल्के तेल में बनने वाला यह स्वादिष्ट गुजराती व्यंजन नाश्ते के लिए भी एक शानदार विकल्प है. इसे बनाने के लिए कुछ जरूरी सामग्री की जरूरत होती है. आजमगढ़ में फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले आकाश गुप्ता बताते हैं कि इसके लिए बेसन, चीनी, नमक, हींग, हल्दी पाउडर, नींबू और बेकिंग सोडा की आवश्यकता होती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसे बनाते वक्त हमें सबसे पहले यह ध्यान रखना होगा कि ढोकला सपंजी हो और इसके लिए कुछ बातों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है इसके लिए चीनी, नमक, हींग, हल्दी, पाउडर और नींबू के रस का घोल तैयार करना होगा.
अब इस घोल में एक कटोरी बेसन डालें, और इसे अच्छी तरह से मिले ध्यान रहे की से तब तक मिलना है जब तक की इसमें कोई गुठली ना रह जाए और एक स्मूथ पेस्ट तैयार हो सके. ध्यान रहे की पेस्ट ना ही ज्यादा गाढ़ा हो और ना ही ज्यादा पतला.
पेस्ट तैयार होने के बाद इसे ढक दें और लगभग 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि बेसन अच्छी तरह से फूल जाए. अब इसमें आधा चम्मच सोडा मिलाकर और ऊपर हल्का पानी चिड़कर एक ही डायरेक्शन में तेजी से फैट है, आप देखेंगे कि पेस्ट एकदम से फुल कर और हल्का हो जाएगा.
अब ढोकला के लिए आपका पेस्ट बनाकर तैयार हो गया है अब इसे तुरंत स्टीम करने की तैयारी करने की जरूरत है इसके लिए आप एक बर्तन में ऊपरी परत पर हल्का सा तेल लगाकर इसे अच्छे से ग्रीस कर ले अब पहले हुए पेस्ट को इस बर्तन में डालें और ऊपर से चुटकी भर हींग या हल्दी छिड़क दें.
और अब इसे लगभग 15 मिनट तक बाप में पकने दें 15 मिनट के बाद इसे चाकू या किसी बर्तन की मदद से चेक करें अगर यह पूरी तरह से तैयार हो गया हो तो अब गैस की आंच को बंद कर दें, अब बर्तन को स्टीमर से बाहर निकाले और इसे कुछ देर तक ठंडा होने दे. आपका ढोकला बनकर तैयार हो चुका है अब इसे चाकू की मदद से अपने मनचाहे आकार में काट सकते हैं.
आप सर्व करने से पहले तवे पर हल्के तेल में कड़ी पत्ते और जीरा डालकर फ्राई कर सकते हैं और स्वाद को और चटपटा बनाने के लिए इसके ऊपर चाट मसाले का छिड़काव कर सकते हैं और इसके बाद इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ चाय के साथ इंजॉय कर सकते हैं.