बालों को हेल्दी और मजबूत रखने के लिए लोग कई हेयर केयर रूटीन और नुस्खा अपनाते हैं लेकिन हर आदत बालों के लिए हेल्दी हो यह ज़रूरी नहीं है। सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट अमित ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर यह बताया है कि हेल्दी हेयर के लिए कौन सी आदतें सही हैं और कौन-सी नुकसान पहुंचा सकती हैं। उन्होंने वीडियो के ज़रिए इन आदतों को नम्बर्स देकर उनका मुल्यांकन भी किया है। चलिए आप भी जान लीजिए इनमें से कौन से हैबिट्स फॉलो करते हैं? 

हेल्दी बालों के लिए क्या करें और क्या नहीं?

  • गीलें बालों के साथ सोना: दस में से एक नंबर – 1/10 

कई लोग हेयर वॉश के बाद सीधे सोने चले जाते हैं। हेल्दी हेयर के लिए यह अच्छी हैबिट नहीं है। अमित ठाकुर ने इस आदत को दस में से एक नंबर दिए हैं। इस वजह से बाल डैमेज होकर टूटने लगते हैं साथ ही डैंड्रफ और फंगस जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।

  • दो बार शैंपू करना: दस में से नौं नंबर –   9/10 

अगर आप दो बार शैम्पू करते हैं तो यह हेल्दी हेयर के लिए एक अच्छा साइन है क्योंकि कई बार जब हम बालों में तेल लगाते हैं तो उस वजह से स्कैल्प पर ज़्यादा गंदगी जम जाती है जो एक बार शैम्पू करने से साफ़ नहीं होती है। इसलिए अमित ठाकुर ने इस प्रोसेस को दस में से नौ नंबर दिए हैं। 

  • गीले बालों को कंधी करना:  दस में से जीरो नंबर – 0/10

कई लोगों की आदत होती है बालों को धोने के बाद वे पोछते हैं और बालों को सुलझाने के लिए वेट हेयर पर कंघी करने लगते हैं। यह आदत आपके बालों को बुरी तरह डैमेज करता है क्योंकि गीले बाल कमजोर होते हैं ऐसे में उस समय कंघी करने से वे टूट सकते हैं। इसलिए इस आदत को अमित ठाकुर ने दस में से जीरो नंबर दिया है। 

  • स्कैल्प मसाज: दस में से आठ नंबर नंबर –  8/10 

स्कैल्प मसाज और चंपी बालों के लिए एक बहुत ही हेल्दी स्टेप है। चंपी करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे बालों की जड़े मजबूत होती हैं। इस आदत को अमित ठाकुर ने दस में से आठ नंबर दिया है। 

  • रेगुलर ट्रिम: दस में से दस नंबर – 10 /10 

बालों को रेगुलर ट्रिम करना चाहिए। हालांकि, ज़्यादातर लोगों को लगता है कि रेगुलर ट्रिम बालों की लंबाई को बढ़ाता है लेकिन ऐसा नहीं है। अमित ठाकुर के मुताबिक़, रेगुलर ट्रिमिंग बालों में स्प्लिट्स एंड्स को रोकता है जिससे बाल हेल्दी दिखते हैं। इसलिए इस आदत को अमित ठाकुर ने दस में से दस नंबर दिया है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 





Source link

Write A Comment