Last Updated:

Tricks To Make Oil-Free Puri: पूड़ी को पारंपरिक तरीके से बनाने में तेल जरूरी होता है, लेकिन इसके बिना भी आप पूड़ी बना सकते हैं. तवा, एयर फ्रायर और स्टीमिंग जैसी तकनीक से बिना तेल के पूड़ी जैसी डिश तैयार की जा सकती है. ये जुगाड़ तेल की मात्रा को पूरी तरह खत्म कर देते हैं और सेहतमंद खाने का विकल्प देते हैं. हालांकि इनका स्वाद असली डीप-फ्राइड पूड़ी से थोड़ा अलग होता है. अगर आप बीपी या कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं, तो बिना तेल की पूड़ी खाना फायदेमंद रहेगा.

Zoom

एयर फ्रायर की मदद से बिना तेल की पूड़ियां बना सकते हैं.

How to Make Puri Without Oil: आजकल लोग सेहत के प्रति जागरूक हो गए हैं और वे हेल्दी चीजें खाना पसंद कर रहे हैं. एक जमाने में लोगों को पूड़ियां बहुत अच्छी लगती थीं, लेकिन अब लोग ऑयली फूड्स से दूरी बना रहे हैं. खासतौर से कोलेस्ट्रॉल और बीपी की समस्या से जूझ रहे लोग पूड़ियां खाने से बच रहे हैं. पूड़ी का असली स्वाद डीप फ्राई करने से आता है, लेकिन अगर आप पूरी तरह तेल से बचना चाहते हैं तो कुछ देसी और हेल्दी जुगाड़ अपनाकर पूड़ी जैसा अनुभव जरूर पा सकते हैं. ये तरीके पारंपरिक पूड़ी का बिल्कुल कॉपी नहीं हैं, लेकिन स्वाद, टेक्सचर और फील में काफी हद तक उसे रिप्लेस कर सकते हैं.

तवा वाली पूड़ी बनाना हेल्दी ऑप्शन

यह सबसे आसान और घर में रोज इस्तेमाल होने वाला जुगाड़ है, जिसे आप बिना तेल के पूड़ी का सबसे करीब विकल्प कह सकते हैं. इसमें गेहूं का आटा सामान्य तरीके से गूंथ लिया जाता है, लेकिन ध्यान रखा जाता है कि आटा न बहुत सख्त हो और न बहुत नरम, ताकि वह अच्छे से फूल सके. आटे की छोटी-छोटी पूड़ी जितनी लोई बनाकर उसे बेल लिया जाता है. इसके बाद इसे गरम तवे पर डालकर दोनों तरफ अच्छे से सेकते हैं. जब एक तरफ हल्का सिक जाए, तो उसे पलटकर हल्का पानी छिड़क दिया जाता है और ढक्कन से ढक दिया जाता है. भाप बनने से यह रोटी अंदर से फूल जाती है और पूड़ी जैसा लुक देने लगती है.

ओवन या एयर फ्रायर की ड्राई पूड़ी

अगर आपके पास ओवन या एयर फ्रायर है, तो आप बिना तेल के क्रिस्पी पूड़ी जैसा स्नैक तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आटे को सामान्य तरीके से गूंथकर छोटी पूड़ियां बेल ली जाती हैं. फर्क सिर्फ इतना है कि इन्हें डीप फ्राई नहीं किया जाता, बल्कि बेक किया जाता है. ओवन को पहले 180–200 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट किया जाता है और फिर इन बेली हुई पूड़ियों को 8 से 10 मिनट तक बेक किया जाता है. इससे वे हल्की क्रिस्पी और ड्राई हो जाती हैं. एयर फ्रायर में भी यही प्रक्रिया अपनाई जा सकती है, जहां कम समय में बेहतर रिजल्ट मिल सकता है.

भाप में पकी हुई स्टीम्ड पूड़ी

यह सबसे हेल्दी और पूरी तरह तेल-फ्री तरीका है, जिसमें पूड़ी को तलने की बजाय भाप में पकाया जाता है. इसके लिए आटे को हल्का नरम गूंथना जरूरी होता है ताकि वह स्टीम में अच्छे से पक सके. छोटी-छोटी पूड़ी बेलकर इन्हें स्टीमर में रखा जाता है और लगभग 5 से 7 मिनट तक भाप में पकाया जाता है. इस प्रक्रिया में पूड़ी फूलती नहीं है जैसे तेल में फूलती है, लेकिन वह नरम, हल्की और खाने में आसान बन जाती है. इस तरह की पूड़ी को आप सब्जी या दाल के साथ खा सकते हैं. यह खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो तेल और फ्राइड फूड से पूरी तरह दूरी बनाना चाहते हैं या डाइट पर हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Write A Comment