Last Updated:
Hing Namak Mango Pickle : बिना तेल और मसालों के बनाएं साल भर चलने वाला हींग-नमक का आम का अचार! स्वाद में एकदम चटपटा होने के साथ-साथ यह पेट के लिए भी बेहद फायदेमंद है. नोट करें रेसिपी, जो सालों-साल खराब नहीं होगी.
पारंपरिक ‘हींग-नमक वाला आम का अचार’
No Oil No Masala Mango Pickle Recipe : आज के समय में लोग अपनी सेहत को लेकर काफी सजग हो गए हैं, हर कोई तेल और भारी मसालों से बचना चाहता है. अगर आप भी इस सीजन में कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो खाने का स्वाद भी बढ़ाए और सेहत को नुकसान भी न पहुँचाए, तो पारंपरिक ‘हींग-नमक वाला आम का अचार’ आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. यह आम का अचार बिना तेल और बिना किसी भारी मसाले के तैयार होता है. स्वाद में एकदम चटपटा होने के साथ-साथ यह पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है. हींग और नमक का यह कॉम्बिनेशन डाइजेशन को दुरुस्त रखता है. सबसे अच्छी बात यह है कि बिना तेल के बनने के बावजूद यह अचार सालों-साल खराब नहीं होता.
सामग्री (Ingredients)-
कच्चा आम (कटे हुए): 1 किलो नमक: 150-200 ग्राम (यह अचार को खराब होने से बचाने का मुख्य काम करता है)
हींग: 2 छोटा चम्मच (बेहतरीन खुशबू और पाचक गुणों के लिए)
हल्दी पाउडर: 3 बड़ा चम्मच
बनाने की आसान विधि (Step-by-Step Recipe)
स्टेप 1: आम को अच्छे से सुखाएं
अचार बनाने की शुरुआत कच्चे आमों की अच्छी सफाई से होती है. सबसे पहले आम को पानी से अच्छे से धो लें. इसके बाद इन्हें धूप में या पंखे के नीचे 2-3 घंटे के लिए कपड़े पर फैला दें. ध्यान रहे कि आम का सारा पानी (मॉइस्चर) पूरी तरह से सूख जाना चाहिए, क्योंकि नमी ही अचार को खराब करती है.
स्टेप 2: छोटे टुकड़ों में काटें
जब आम की त्वचा पूरी तरह सूख जाए, तो इन्हें छोटे-छोटे मनपसंद टुकड़ों में काट लें और इनकी गुठली को अलग कर दें. छोटे टुकड़े होने से मसाले अच्छे से रचते हैं.
स्टेप 3: हींग-नमक का जादू
अब एक बिल्कुल सूखा और साफ बर्तन लें. इसमें आम के कटे हुए टुकड़ों को डालें. इसके बाद इसमें नमक, हल्दी पाउडर और हींग डालें. अब अपने साफ-सूखे हाथों या एक सूखी चम्मच की मदद से सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें, ताकि हर टुकड़े पर कोटिंग हो जाए.
स्टेप 4: जार में स्टोर करें
मसाले मिलाने के बाद, इस मिश्रण को एक साफ और सूखे कांच के जार (बरनी) में भर लें. ध्यान रहे कि कांच के जार में बिल्कुल भी नमी नहीं होनी चाहिए.
स्टेप 5: गलने के लिए रखें
अब जार का ढक्कन अच्छे से बंद कर दें और इसे 3-4 दिन तक घर के अंदर ही किसी सुरक्षित जगह पर रखें. दिन में एक या दो बार जार को हाथ में लेकर अच्छी तरह हिला (shake) दें. धीरे-धीरे नमक पानी छोड़ेगा और हींग-हल्दी के साथ मिलकर एक बेहतरीन चटपटा रस तैयार हो जाएगा. इसी रस में अचार अपने आप गल जाएगा.
जरूरी टिप: इस अचार की शेल्फ लाइफ बहुत लंबी होती है. बस इस्तेमाल करते समय हमेशा सूखे चम्मच का ही प्रयोग करें. तो बस, इस बार गर्मियों में यह बिना तेल-मसाले वाला पाचक अचार जरूर ट्राई करें और सालों-साल इसके लाजवाब स्वाद का आनंद लें!
About the Author
मैंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमन से अपनी ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन(2009) से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्र…और पढ़ें