Powered by :

Last Updated:

आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल आपकी जानकारी के बिना भी हो सकता है. UIDAI की मुफ्त सुविधा से घर बैठे Aadhaar Authentication History चेक करें और जानें कि आपके आधार का कब, कहां और किस काम के लिए इस्तेमाल हुआ है।

ख़बरें फटाफट

बिना बताए कोई आपके आधार का इस्तेमाल कर रहा है? सिर्फ 2 मिनट में चल जाएगा पताZoom

mAadhaar ऐप से ऐसे देखें आधार इस्तेमाल का पूरा रिकॉर्ड

आज के डिजिटल युग में आधार कार्ड हमारी पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेज बन चुका है. बैंक अकाउंट, सिम कार्ड, PAN कार्ड, आयकर, गैस कनेक्शन – लगभग हर जरूरी काम में आधार की जरूरत पड़ती है. लेकिन इसी आधार का गलत इस्तेमाल कर कुछ लोग फ्रॉड करते हैं. सिम फ्रॉड, बैंक लोन फ्रॉड, या बिना बताए आधार वेरिफिकेशन- ये सब आम हो गए हैं.

अगर आप समय रहते नहीं चेक करेंगे तो नुकसान आपको ही उठाना पड़ेगा.

सबसे आसान और फ्री तरीका-आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री चेक करें

सरकार की UIDAI ने एक बेहतरीन सुविधा दी है. आप अपनी आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री (Aadhaar Authentication History) फ्री में ऑनलाइन देख सकते हैं. इसमें पता चलता है कि आपके आधार का आखिरी बार कब, कहां और किस काम के लिए इस्तेमाल किया गया.

क्यों जरूरी है यह चेक करना?

  • अनजाने में सिम कार्ड किसी और के नाम पर जारी हो सकता है
  • बिना आपकी जानकारी के बैंक अकाउंट से लोन लिया जा सकता है
  • फर्जी KYC के जरिए आपका डेटा दुरुपयोग हो सकता है
  • अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत शिकायत कर सकते हैं

घर बैठे कैसे चेक करें आधार हिस्ट्री? (स्टेप-बाय-स्टेप)

तरीका 1:

  1. UIDAI वेबसाइट सेअपने मोबाइल या कंप्यूटर पर ब्राउजर खोलें
  2. वेबसाइट पर जाएं: https://resident.uidai.gov.in/aadhaar-auth-history
  3. अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें
  4. कैप्चा कोड भरें और ‘Generate OTP’ पर क्लिक करें
  5. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालें
  6. डेट रेंज चुनें (अधिकतम 6 महीने का रिकॉर्ड दिखता है)
  7. ‘Fetch Authentication History’ पर क्लिक करें.

तरीका 2:

  1. mAadhaar ऐप से Play Store से आधिकारिक mAadhaar ऐप डाउनलोड करें
  2. लॉगइन करें
  3. Security सेक्शन में जाकर ‘Aadhaar Authentication History’ देखें
  4. ऐप में भी आसानी से रिकॉर्ड देख सकते हैं और रिफ्रेश करके लेटेस्ट जानकारी ले सकते हैं.

हिस्ट्री में क्या दिखेगा?

  • तारीख और समय
  • किस जगह (AUA नाम) पर वेरिफिकेशन हुआ
  • बायोमेट्रिक, OTP या QR कोड से हुआ या नहीं
  • सफल हुआ या असफल
  • अगर आपको कोई अनजान नाम या जगह दिखे जिसका आपको पता नहीं है, तो तुरंत UIDAI हेल्पलाइन 1947 पर कॉल करें या ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें.

अडिशनल सिक्योरिटी के उपाय

  1. अपने आधार को बायोमेट्रिक लॉक कर दें (ऐप या वेबसाइट से)
  2. Virtual ID (VID) का इस्तेमाल करें जहां जरूरी हो
  3. आधार को सिर्फ जरूरी जगह ही शेयर करें
  4. हर 1-2 महीने में हिस्ट्री चेक करते रहें.

आधार आपकी पहचान है, इसे सुरक्षित रखना आपकी जिम्मेदारी है. दलालों या फ्रॉड करने वालों को मौका न दें. आज ही 2 मिनट निकालकर अपनी आधार हिस्ट्री चेक करें. अगर सब ठीक है तो चैन की सांस लें, और अगर कुछ गड़बड़ दिखे तो तुरंत एक्शन लें.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Write A Comment