Mango Peda Recipe: अगर आपको आम से बनी मिठाइयां पसंद हैं, तो आपको घर पर स्वादिष्ट आम के पेड़े ज़रूर बनाने चाहिए. इन्हें बनाने के लिए आपको मिल्क पाउडर की ज़रूरत नहीं है. आप सिर्फ़ ताज़े मावे (खोये) और आम के पल्प से बाज़ार जैसे मीठे और स्वादिष्ट आम के पेड़े बना सकते हैं. यह मिठाई त्योहारों, पार्टियों या खास मौकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. आइए जानते हैं इसकी सबसे आसान रेसिपी के बारे में…

आम के पेड़े बनाने के लिए सामग्री
250 ग्राम मावा (खोया), ½ कप ताज़े आम का पल्प (अल्फांसो या केसर आम सबसे अच्छे रहते हैं), 3-4 बड़े चम्मच पिसी हुई चीनी (स्वादानुसार), ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर, 1 बड़ा चम्मच घी, बारीक कटे हुए पिस्ते और बादाम (सजाने के लिए) और केसर के कुछ धागे.

बनाने की विधि

मावा भूनें
आम के पेड़े बनाने के लिए सबसे पहले, एक नॉन-स्टिक पैन में घी गरम करें. मावा डालें और इसे लगातार चलाते हुए 4-5 मिनट तक भूनें. ध्यान रखें कि मावा का रंग बहुत ज़्यादा गहरा न हो.

आम का पल्प डालें
अब, भुने हुए मावे में ताज़े आम का पल्प डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इस मिश्रण को 5-7 मिनट तक पकाएं ताकि आम का अतिरिक्त पानी सूख जाए और मिश्रण गाढ़ा हो जाए.

चीनी और इलायची डालें
जब मिश्रण अच्छी तरह गाढ़ा हो जाए, तो पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर डालें। इसे 2-3 मिनट और पकाएं. चीनी डालने के बाद, मिश्रण थोड़ा ढीला हो सकता है.

मिश्रण को ठंडा करें
तैयार मिश्रण को एक प्लेट में निकाल लें और पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडा होने पर, यह इतना सख्त हो जाएगा कि आसानी से आकार दिया जा सके.

पेड़े तैयार करें
अब मिश्रण से छोटे पेड़े (गोल आकार) बनाएं. ऊपर से कटे हुए पिस्ते, बादाम या केसर के धागे डालकर सजाएं.

स्टोर करने र करने का तरीका
मैंगो पेड़ा को एयरटाइट डिब्बे में रखकर 4-5 दिनों तक फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है. परोसने से पहले, इनका स्वाद और टेक्सचर बेहतर बनाने के लिए इन्हें 10-15 मिनट तक कमरे के तापमान पर रखा रहने दें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

( Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह विशेषज्ञों से हुई बातचीत पर आधारित है. ये सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए न्यूज-18 जिम्मेदार नहीं रहेगा.



Source link

Write A Comment