Last Updated:

हैदराबाद के स्वाद में अब राजस्थान का तड़का घुल गया है. लहसुन, भुनी मूंगफली और लाल मिर्च से तैयार राजस्थानी ढुंगरी तड़का चटनी अपने तीखे और खुशबूदार स्वाद के कारण लोगों की नई पसंद बन रही है. रोटी, पराठे और रोज़मर्रा के खाने के साथ परोसी जाने वाली यह आसान चटनी हैदराबादी दस्तरखान में खास जगह बना रही है.

हैदराबाद. अपनी समृद्ध पाक संस्कृति, लज़ीज़ निज़ामी व्यंजनों और मसालेदार खान-पान के लिए मशहूर हैदराबाद शहर में इन दिनों एक नया स्वाद लोगों की ज़ुबान पर चढ़ा हुआ है. शहर के चारमीनार, बेगम बाज़ार से लेकर गच्चीबाउली के आधुनिक आईटी कॉरिडोर तक, उत्तर भारत की पारंपरिक राजस्थानी ढुंगरी तड़का चटनी हैदराबादी दस्तरखान का अहम हिस्सा बनती जा रही है. आमतौर पर मटन लुकमी, दम बिरयानी और मिर्ची का सालन पसंद करने वाले हैदराबादी अब अपने रोज़मर्रा के खाने में इस अनोखी चटनी के चटकारे ले रहे हैं.

हैदराबाद की सिद्दीका का मानना है कि इस चटनी की सादगी और तीखा स्वाद स्थानीय लोगों की पसंद से पूरी तरह मेल खाता है. बाज़ार से आसानी से मिलने वाले लहसुन, भुनी मूंगफली और लाल मिर्च के संयोजन पर जब खौलते गरम तेल का तड़का लगता है, तो इसकी खुशबू पूरे घर को महका देती है. जब घर में रोज़मर्रा की सब्ज़ियां पसंद न आएं या कुछ बेहद झटपट और चटपटा खाने का मन हो, तब यह चटनी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो रही है.

राजस्थानी ढुंगरी तड़का चटनी के लिए आवश्यक सामग्री चाहिए, थोड़ा बारीक कटा प्याज, बारीक कटा टमाटर, हरा धनिया बारीक कटा, छिला हुआ लहसुन 8–10 कलियां, भुनी हुई मूंगफली,  तीखी लाल मिर्च पाउडर एक छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, सरसों या कुकिंग ऑयल ताड़का लगाने के लिए. अब इसे बनाने की विधि भी बेहद आसान है, जैसे सबसे पहले सभी सब्जियां मिलाएं, उसके बाद एक मिट्टी के बर्तन या कटोरे में बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरा धनिया डालें. मसाला कूटें, ओखली या सिलबट्टे में लहसुन और भुनी मूंगफली को दरदरा कूट लें और इसे कटोरे में मिला दें. इसके बाद सूखे मसाले: ऊपर से लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक छिड़कें. एक तड़का पैन में तेल को धुआं निकलने तक गरम करें और सीधे मसालों पर छन्न की आवाज़ के साथ डालें. अब सभी चीज़ों को हाथ या चम्मच से अच्छी तरह मिलाएं. फिर गर्मागर्म रोटी या तवा पराठे के साथ परोसें, इसके बाद किसी और सब्ज़ी की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment