पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के नलहाटी थाना इलाके में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने यहां के एक खाली पड़े घर में से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त किया है। मंगलवार रात नलहाटी थाना पुलिस को एक गुप्त सूचना (टिप-ऑफ) मिला था जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापा मारा भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक बरामद किया। जब्त विस्फोटकों में 800 kg से ज्यादा अमोनियम नाइट्रेट शामिल था। इसके अलावा, घर में 1,200 से ज्यादा जिलेटिन स्टिक भी मिलीं। इसके अलावा मौके से 105 डेटोनेटर और 36 डेटोनेटिंग फ्यूज कॉइल भी बरामद की गई हैं।

संदिग्ध गतिविधियों से हुआ शक

पुलिस सूत्रों के मुताबिक,’ पिछले कुछ दिनों से घर में कई लोगों के आने-जाने की खबर मिल रही थी। इस खाली पड़े घर में अज्ञात लोगों की लगातार आवाजाही देखी जा रही थी। रात के अंधेरे में बड़े-बड़े बॉक्स आते थे, , जिससे इलाके में शक गहराने लगा था। पुलिस को जब इसकी सही खबर मिली तो तुरंत टीम गठित कर रेड मारी गई और इस अवैध विस्फोट का पर्दाफाश हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घर में अमोनियम नाइट्रेट और जिलेटिन स्टिक के अलावा 105 डेटोनेटर और 36 डेटोनेटिंग फ्यूज कॉइल मिले हैं। 

मामला हुआ दर्ज, जांच जारी

बीरभूम जिला ने साफ कहा है कि अपराध के खिलाफ अपराधि के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति के तरत कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने संबंधित सेक्शन के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक कहां से लाए गए थे और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाना था। क्या इसके पीछे कोई बड़ा आपराधिक नेटवर्क है पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

बीरभूम के मल्लारपुर में मिले थे 31 जिंदा बम 

बता दें कि कुछ दिनों पहले बीरभूम जिले के मल्लारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोट गांव से बड़ी संख्या में जिंदा बम मिले थे। कोट गांव के चांदेर मैदान के पास तालाब किनारे स्थित एक बांस झाड़ी के पास ग्रामीणों ने कई ताजा बम पड़े हुए देखा था। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मौके को घटनास्थल से करीब 31 जिंदा बम बरामद हुए थे।

ये भी पढ़ें-

बीरभूम के मल्लारपुर में बांस झाड़ी के पास 31 जिंदा बम बरामद, इलाके में फैली दहशत





Source link

Write A Comment