Last Updated:
आम के अचार को सही तरीके से बनाने की विधि के बारे में बात की जाए तो सबसे पहले हमें यह कोशिश करना चाहिए. कच्चे आम ताजे खरीदें हम कच्चे अचार के आम बाजार में मिलते हैं या तोड़कर लाते हैं तो सबसे पहले उनको पानी से भरे किसी बर्तन में कम से कम 4 से 6 घंटे के लिए डालकर छोड़ दें. फिर 6 घंटे बाद उनको वापस निकाल कर सूखे कपड़े से साफ कर लें.
आज के समय में कौन नहीं होगा जो अचार नहीं खाता होगा लगभग हर घर में सीजन के हिसाब से अलग-अलग अचार तैयार किया जाता है. इस समय आम के अचार बनाने का समय चल रहा है. कई बार देखा जाता है कि किसी का अचार बहुत जल्दी खराब हो जाता है किसी का अचार मसाले के साथ ही घुल जाता है. किसी का अचार का टेस्ट बदल जाता है. ऐसे में आज हम आपको बुंदेलखंड की उस रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं.
जो अचार को 1 साल तक एकदम ताजा और फ्रेश बनाए रखती है. इसके लिए आपको कुछ चीजों को फॉलो करना होगा.आम के अचार को सही तरीके से बनाने की विधि के बारे में बात की जाए तो सबसे पहले हमें यह कोशिश करना चाहिए. कच्चे आम ताजे खरीदें हम कच्चे अचार के आम बाजार में मिलते हैं या तोड़कर लाते हैं तो सबसे पहले उनको पानी से भरे किसी बर्तन में कम से कम 4 से 6 घंटे के लिए डालकर छोड़ दें. फिर 6 घंटे बाद उनको वापस निकाल कर सूखे कपड़े से साफ कर लें.
आम का अचार तैयार करने की शानदार रेसिपी
इसके बाद कच्चे आम को हम पारंपरिक हथियार आम कटना से काटने की शुरुआत करें इसमें आम की साइज भी निर्भर करेगी की आपको उसके कितने पीस बनाना है एक आम से अधिकतम चार टुकड़े करना ठीक रहता है जब आपके पूरे आम कट कर तैयार हो जाएं तो फिर उनके लिए नमक लगाकर किसी जालीदार बर्तन में अगर लकड़ी से बने टोकरी में रखें तो अच्छा है रख दें शाम के समय रखें. सुबह उनके लिए उठाएं इस दौरान इन आम में जो भी खट्टापन या नुकसानदायक तोड़ रह जाता है वह पूरी तरह से निकल जाता है.
एक साल तक रहेगा ताजा आम का अचार
इसके बाद हम कोपर लेकर कटे हुए आम रख देते हैं. दूसरी तरफ हमने जो मसाला तैयार किया हुआ है जिसमें नमक पीला सरसों भुनी हुई मेथी दालचीनी सौंफ़ मिर्ची और सरसों का तेल होता है उसे मसले को इनमें डालकर अच्छे से मिक्स करते हैं. करीब 30 मिनट के लिए खुला रखने के बाद हमारे पास जो भी कांच का बर्तन है. उसमें यह आचार रख देते हैं. इस तरह से अचार तैयार हो जाता है.इसकी खासियत होती है कि यह काम से कम 1 साल तक एकदम ताजा और फ्रेश बना रहता है ना तो इसमें लिज लिजा पन आता है. वरना ही टेस्ट में कोई बदलाव होता है. यह एकदम हल्का खट्टा और बेहतरीन स्वाद वाला अचार बना रहता है जो हर मौसम ताजे अचार का एहसास कराता रहता है.
मसाला बनाने की रेसिपी
अगर आपने 10 किलो कच्चे आम का आचार तैयार करना चाहते हैं तो इसमें 2 किलो नमक, एक लीटर सरसों तेल, 500 ग्राम मेथी, 500 ग्राम पीला सरसों, 300 ग्राम कुटी लाल मिर्च, 15 ग्राम हींग, 100 ग्राम सौंफ लेते हैं. इसमें सबसे पहले सरसों के तेल को कढ़ाई में डालकर गर्म करते हैं. फिर उसमें धीरे-धीरे यह सभी मसाले डाल देते हैं. हल्की भुनाई करते हैं. और कुछ समय में शानदार मसाला तैयार हो जाता जिसको कटे हुए आम में मिक्स किया जाता है.