Last Updated:

Burhanpur’s Traditional Kanola Roti: बुरहानपुर में बारिश के मौसम में एक खास पारंपरिक रोटी, जिसे कानोला कहते हैं, काफी पसंद की जाती है. इसे सामान्य रोटी की तरह तवे पर सेंकने की बजाय भाप में पकाया जाता है और यह निमाड़ी खान-पान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.

बुरहानपुर. निमाड़ के बुरहानपुर में बारिश का मौसम आते ही खान-पान का अंदाज भी बदल जाता है. इस दौरान यहां की एक खास पारंपरिक रोटी लोगों के बीच काफी पसंद की जाती है. खास बात यह है कि इसे सामान्य रोटी की तरह तवे पर सेंकने की जरूरत नहीं पड़ती स्थानीय भाषा में इसे कानोला कहा जाता है. बरसात शुरू होते ही कई घरों में इसे बनाने की परंपरा आज भी देखने को मिलती है. कानोला बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती.

लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट महिला वंदना से बात कि तो उन्होंने बताया कि इसके लिए गेहूं का आटा, पानी और थोड़ा सा तेल मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है. सबसे पहले गेहूं के आटे में पानी डालकर नरम आटा तैयार किया जाता है. इसके बाद इसकी छोटी-छोटी लोई बनाकर उन्हें मनचाहे आकार में तैयार किया जाता है.

इस पारंपरिक रोटी को खास तरीके से भाप में पकाया जाता है. इसके लिए घर में उपलब्ध इडली के बर्तन या ऐसे बर्तन का इस्तेमाल किया जा सकता है जिसमें भाप से खाना पकाया जा सके. पानी गर्म होने के बाद रोटी को भाप में पकाया जाता है. कुछ समय बाद जब यह अच्छी तरह पक जाती है तो इसे बाहर निकाल लिया जाता है.

बरसात में खाते हैं लोग
कानोला को खाने का भी अपना अलग अंदाज है. तैयार होने के बाद इसके ऊपर थोड़ा सा तेल लगाया जाता है. इसके साथ सब्जी, चटनी या अन्य पसंदीदा चीजें परोसी जाती हैं. बच्चों से लेकर बड़े तक इसे बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं. खासकर बारिश के मौसम में गर्मागर्म कानोला खाने का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है.

बुरहानपुर में यह सिर्फ एक व्यंजन नहीं, बल्कि निमाड़ी खान-पान और स्थानीय परंपरा का हिस्सा है. बदलते समय के बावजूद कई परिवार आज भी बारिश के मौसम में इसे बनाना पसंद करते हैं. अगर आप भी बुरहानपुर के इस पारंपरिक स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं तो घर पर आसानी से कानोला बना सकते हैं. कम सामग्री और भाप में पकने वाली यह रोटी बरसात के दिनों में आपके खाने का स्वाद और भी खास बनाती हैं.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment