DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates
  • होम
  • राजनीतिक
  • जीवन शैली
  • खेल
  • मनोरंजन
  • फूड
  • फ़िल्म रिव्यू
  • टेक
  • ऐप्स
  • मुझसे संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
बैंक ऑफ बड़ौदा का डेटा हुआ लीक! कहीं आपका बैंक अकाउंट भी तो खतरे में नहीं? इन 7 तरीकों से अपना पैसा रखें सुरक्षित
राजनीतिक

बैंक ऑफ बड़ौदा का डेटा हुआ लीक! कहीं आपका बैंक अकाउंट भी तो खतरे में नहीं? इन 7 तरीकों से अपना पैसा रखें सुरक्षित

By digi_hin July 28, 2026 3 Mins Read
Share
Share on Facebook LinkedIn


अगर आपका बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) में अकाउंट है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सोशल मीडिया पर बैंक के ग्राहकों का डेटा लीक होने की खबरों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दावा किया जा रहा है कि ग्राहकों से जुड़े डॉक्यूमेंट और निजी जानकारी डार्क वेब पर पहुंच गई है। हालांकि, बैंक ने साफ किया है कि उसका कोर बैंकिंग सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है और ग्राहकों के पैसे पर कोई खतरा नहीं है। फिर भी साइबर एक्सपर्ट सलाह दे रहे हैं कि ग्राहक अपनी सुरक्षा को लेकर लापरवाही न बरतें और कुछ जरूरी कदम तुरंत उठा लें।

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुताबिक, यह मामला बैंक के एक कर्मचारी के ईमेल अकाउंट से जुड़ी सुरक्षा में सेंध लगने का है। बैंक ने कहा है कि जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, उसे तुरंत कंट्रोल कर लिया गया। पूरे मामले की जांच साइबर सुरक्षा एजेंसियों और विशेषज्ञों की मदद से की जा रही है। बैंक का कहना है कि उसका कोर बैंकिंग सिस्टम और ट्रांजैक्शन सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित हैं। यानी ग्राहकों के खातों से सीधे पैसे निकालने जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है।

घबराने की नहीं, सतर्क रहने की जरूरत

डेटा लीक की खबर सामने आने के बाद साइबर ठगी का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे मामलों में ठग फर्जी कॉल, SMS या ईमेल भेजकर लोगों से OTP, PIN और पासवर्ड हासिल करने की कोशिश करते हैं। इसलिए किसी भी अनजान लिंक या कॉल पर भरोसा करने से बचें।

इन 7 तरीकों से अपने बैंक अकाउंट को रखें सुरक्षित

  1. तुरंत अपना नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का पासवर्ड बदल दें। अगर यही पासवर्ड दूसरी वेबसाइट पर भी इस्तेमाल किया है तो वहां भी बदलें।
  2. बैंक के SMS और ईमेल अलर्ट चालू रखें ताकि हर ट्रांजैक्शन की जानकारी तुरंत मिल सके।
  3. “KYC अपडेट करें” या “अकाउंट बंद हो जाएगा” जैसे मैसेज में आए लिंक पर क्लिक न करें। हमेशा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही लॉगिन करें।
  4. अगर आपको लगता है कि आपका आधार नंबर लीक हुआ है, तो UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar ऐप से आधार बायोमेट्रिक लॉक कर दें।
  5. सिर्फ बैंक बैलेंस ही नहीं, समय-समय पर अपना क्रेडिट रिपोर्ट भी चेक करें ताकि आपके नाम पर कोई फर्जी लोन या क्रेडिट कार्ड जारी न हो जाए।
  6. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत बैंक को दें और राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) या हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करें।
  7. बैंक में अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी हमेशा अपडेट रखें, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत मिल सके।

क्या बैंक अकाउंट बंद कर देना चाहिए?

फिलहाल बैंक अकाउंट बंद करने की जरूरत नहीं है। बैंक ने स्पष्ट किया है कि उसका ट्रांजैक्शन सिस्टम सुरक्षित है। ऐसे में सबसे बेहतर तरीका यही है कि ग्राहक अपने अकाउंट पर नजर रखें, पासवर्ड बदलें और किसी भी फर्जी कॉल या लिंक से सावधान रहें। थोड़ी सी सतर्कता आपको बड़े आर्थिक नुकसान से बचा सकती है।

यह भी पढ़ें- HDFC बैंक ने MD, CFO समेत तीन बड़े अधिकारियों पर ठोका 1-1 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए क्या है मामला?





Source link

Author digi_hin

  • Website

Related Posts

‘मुन्ना भाई’ एक्टर अश्विन मुशरान की कार ने स्कूटर को मारी टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल

August 18, 2026

“हमारे शव ले जाओ” पिता को मैसेज भेजा, फिर पत्नी और बेटों को मारा और की खुदकुशी

August 18, 2026

सोरेन सरकार के सामने नई मुसीबत, अब 2014 के बाद नियुक्त JSSC-CGL कर्मचारी धरने पर बैठे

August 18, 2026

Write A Comment Cancel Reply

  • Pages
    • About Us
    • Contact Me
    • Privacy Policy
    • Sitemap
    • Terms & Conditions
  • Latest
    • भरतपुर का ‘तहलका घेवर’ मचा रहा धूम, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप
      August 18, 2026
    • ‘मुन्ना भाई’ एक्टर अश्विन मुशरान की कार ने स्कूटर को मारी टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
      August 18, 2026
  • Categories
    • Uncategorized
    • ऐप्स
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • फ़िल्म रिव्यू
    • फूड
    • मनोरंजन
    • राजनीतिक
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn

© 2026 diginezsindia. All registered.

Top
DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates