Fruit Jam Recipe: आपके घर में बच्चे हैं, तो आपने ये जरूर देखा होगा कि ब्रेड पर जैम लगते ही उनका मूड एकदम खुश हो जाता है. सुबह का नाश्ता हो या शाम का हल्का स्नैक, फ्रूट जैम बच्चों का ऑल टाइम फेवरेट होता है, लेकिन मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर जैम में चीनी बहुत ज्यादा होती है और साथ में अलग-अलग तरह के केमिकल, कलर और फ्लेवर मिलाए जाते हैं, जो लंबे समय में सेहत पर असर डाल सकते हैं. ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपका बच्चा वही टेस्टी जैम खाए लेकिन हेल्दी तरीके से, तो घर पर बना फ्रूट जैम एकदम सही ऑप्शन है.

अच्छी बात ये है कि इसे बनाना जितना आसान है, उतना ही मजेदार भी है. आप अपनी पसंद के फल डालकर इसका टेस्ट बदल सकती हैं और बच्चों को हर बार नया फ्लेवर दे सकती हैं. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे एक आसान तरीका, जिससे आप घर पर बिना किसी झंझट के फ्रेश और टेस्टी फ्रूट जैम बना सकती हैं.

फ्रूट जैम बनाने के लिए सामग्री:
-संतरा-3-4 मीडियम
-सेब-3-4 मीडियम
-केला-4-5
-अंगूर-250 ग्राम
-नींबू का रस-1 बड़ा चम्मच
-चीनी-2 कप
-पानी-आधा कप

फ्रूट जैम बनाने का आसान तरीका
1. सबसे पहले सारे फलों को अच्छे से धो लें ताकि कोई गंदगी न रह जाए. इसके बाद संतरा, सेब और केले का छिलका निकाल लें. अंगूर को भी साफ करके अलग रख लें. अब इन सभी फलों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, ताकि ये जल्दी पक जाएं.

2. अब एक पैन लें और उसमें आधा कप पानी डालकर गर्म करें. जब पानी हल्का उबलने लगे, तब इसमें सारे कटे हुए फल डाल दें. मीडियम आंच पर इन्हें तब तक पकाएं जब तक सारे फल नरम न हो जाएं. इसमें करीब 10-15 मिनट लग सकते हैं.

3. जब फल अच्छी तरह से पक जाएं, तो गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद इन पके हुए फलों को मिक्सर में डालकर एकदम स्मूद पेस्ट बना लें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

4. अब एक कढ़ाही या पैन को दोबारा गैस पर रखें और इसमें तैयार फ्रूट प्यूरी डालें. इसके बाद इसमें चीनी मिलाएं और धीमी आंच पर पकाना शुरू करें. इस दौरान लगातार चलाते रहें, ताकि मिश्रण नीचे चिपके नहीं और चीनी अच्छे से घुल जाए.

5. जैसे-जैसे ये पकता जाएगा, इसका टेक्सचर गाढ़ा होने लगेगा. जब ये थोड़ा थिक दिखने लगे, तब इसमें नींबू का रस डालें और अच्छे से मिक्स करें. नींबू का रस जैम को थोड़ा फ्रेश टेस्ट देता है और इसे लंबे समय तक खराब होने से बचाता है.

6. अब जैम तैयार हुआ है या नहीं, ये चेक करने के लिए एक प्लेट में थोड़ा सा जैम निकालें. अगर ये ज्यादा फैलता नहीं है और हल्का सेट रहता है, तो समझ जाएं कि आपका जैम तैयार है.

7. अब गैस बंद करें और जैम को ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इसे एक साफ और सूखे ग्लास जार में भर लें और फ्रिज में स्टोर करें.

कुछ काम के टिप्स
ज्यादा हेल्दी बनाना है तो चीनी की मात्रा थोड़ी कम कर सकती हैं. अलग टेस्ट के लिए स्ट्रॉबेरी या आम भी डाल सकती हैं. जार को हमेशा साफ और सूखा रखें, ताकि जैम ज्यादा दिन चले. हमेशा साफ चम्मच से ही जैम निकालें.



Source link

Write A Comment