Last Updated:
Rajasthani Imli Pana Benefits: गर्मियों में लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए इमली पना एक बेहतरीन पारंपरिक पेय माना जाता है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है. इमली पना इलेक्ट्रोलाइट्स संतुलित रखकर थकान कम करता है और ऊर्जा बनाए रखता है. सही तरीके से बनाया गया इमली पना स्वाद के साथ सेहत को भी दुरुस्त रखने में मददगार होता है.
Rajasthani Imli Pana Benefits: भीषण गर्मी और तेज लू के बीच शरीर को ठंडक और ऊर्जा देने वाले पारंपरिक पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है. ऐसे में राजस्थान का मशहूर इमली पना स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम बनकर उभर रहा है. खट्टे-मीठे स्वाद वाला यह देसी ड्रिंक ना केवल गर्मी से राहत देता है, बल्कि शरीर में पानी और जरूरी खनिजों की कमी को भी पूरा करने में मदद करता है. विशेषज्ञों के अनुसार इमली पना डिहाइड्रेशन से बचाने, पाचन को बेहतर बनाने और शरीर को ताजगी प्रदान करने में सहायक माना जाता है. प्राकृतिक गुणों से भरपूर यह पेय गर्मियों में लू के असर को कम करने और शरीर को हाइड्रेट रखने का आसान व स्वादिष्ट विकल्प बनता जा रहा है.
राजस्थान का मशहूर इमली पना
देशभर में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के बीच लोग शरीर को ठंडक पहुंचाने वाले पारंपरिक पेयों की ओर रुख कर रहे हैं. राजस्थान का मशहूर इमली पना भी ऐसा ही एक देसी ड्रिंक है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. खट्टी इमली, गुड़, पुदीना और मसालों से तैयार यह पेय शरीर को तुरंत ठंडक देता है और लू से बचाने में मदद करता है. राजस्थान में वर्षों से गर्मियों के मौसम में इमली का पना बनाया जाता रहा है.
पारंपरिक ड्रिंक लोगों की पहली पसंद
आयुर्वेद में इसे शरीर का तापमान संतुलित रखने वाला पेय माना जाता है. इसमें इस्तेमाल होने वाले प्राकृतिक तत्व शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते और पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाए रखते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, इमली में मौजूद पोषक तत्व शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं. वहीं, काला नमक और भुना जीरा पाचन को दुरुस्त रखते हैं. पुदीना शरीर को ताजगी देता है और गुड़ ऊर्जा बढ़ाने का काम करता है. यही वजह है कि भीषण गर्मी में यह पारंपरिक ड्रिंक लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है.
बेहद आसान है इमली का पना बनाना
इमली का पना बनाना भी बेहद आसान है. इसे तैयार करने के लिए दो बड़े चम्मच इमली को गर्म पानी में कुछ देर भिगोया जाता है ताकि वह नरम हो जाए. इसके बाद इमली को मसलकर उसका रस निकाल लिया जाता है. फिर इसमें गुड़ या मिश्री, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और थोड़ा काली मिर्च पाउडर मिलाया जाता है. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें ठंडा पानी और बर्फ डाली जाती है. ऊपर से ताजी पुदीने की पत्तियां डालकर इसे परोसा जाता है.
इमली का पानक शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद
गर्मियों में लगातार पसीना निकलने से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी होने लगती है. ऐसे में इमली का पानक शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. यह ना केवल शरीर को ठंडक देता है बल्कि थकान और कमजोरी को भी दूर करता है.
About the Author
पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें