Last Updated:

Bharatpur Famous Kachori: भरतपुर अपने ऐतिहासिक किलों और पर्यटन स्थलों के साथ-साथ स्वादिष्ट कचौड़ियों के लिए भी मशहूर है. शहर के चौक-चौराहों और बाजारों में मिलने वाली छोटी, खस्ता, प्याज, सादा और मसाला कचौड़ी लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं. खास मसालों और पारंपरिक तरीके से तैयार की जाने वाली इन कचौड़ियों का स्वाद अन्य शहरों से अलग माना जाता है. गरमा-गरम कचौड़ी को चटनी, सब्जी और कढ़ी के साथ परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है. 10 से 20 रुपये की कीमत में मिलने वाली ये कचौड़ियां स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी खूब पसंद आती है.

भरतपुर शहर अपने ऐतिहासिक स्थलों और खानपान के लिए जितना प्रसिद्ध है, यहां की कचौड़ियां भी लोगों के बीच खास पहचान रखती है. शहर के लगभग हर चौराहे और बाजार में मिलने वाली ये कचौड़ियां न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है बल्कि अपनी अलग-अलग किस्मों के कारण भी लोगों को आकर्षित करती है. यही वजह है कचौड़ी की दुानों पर लोगों की भीड़ लगी रहती है.

भरतपुर पर कचौड़ी की कई वैरायटी देखने को मिलती है. जिनमें छोटी कचौड़ी, खस्ता कचौड़ी, प्याज कचौड़ी, सादा कचौड़ी और मसाला कचौड़ी प्रमुख हैं. हर कचौड़ी का अपना अलग स्वाद और बनाने का तरीका होता है, जो इसे खास बनाता है. खस्ता कचौड़ी अपनी कुरकुरी बनावट के लिए जानी जाती है. वहीं प्याज कचौड़ी अपने मसालेदार स्वाद के कारण लोगों की पसंदीदा होती है.

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि कचौड़ी बनाने में खास मसालों और देसी तरीके का इस्तेमाल किया जाता है. जिससे इसका स्वाद अन्य शहरों से अलग हो जाता है. ताजे तेल में तली गई गरमा-गरम कचौड़ी के साथ चटनी और सब्जी, कड़ी का मेल से बहतरीन स्वाद उभरकर आता है. जिससे यह और भी लाजवाब बना जाती है. यही वजह है कि यहां आने वाला हर व्यक्ति एक बार इन कचौड़ियों का स्वाद जरूर लेना चाहता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

भरतपुर के चौबुर्जा में कचौड़ी खाने का एक अलग ही अनुभव मिलता है और यह अब शहर की खास पहचान बन चुका है. लोग यहां स्वाद के साथ-साथ अलग-अलग कचौड़ियों का स्वाद चखने के लिए आते हैं. कीमत की बात करें तो भरतपुर की कचौड़ियां आम लोगों की पहुंच में हैं. यहां एक कचौड़ी की कीमत 10 से 20 रूपए रहती है.

भरतपर के विभिन्न चौक-चौराहों की दुकानों में मिलने वाली कचौड़ी हर वर्ग का व्यक्ति आसानी से खरीद सकता है. कम कीमत और बेहतरीन स्वाद का यह मेल इसे और भी लोकप्रिय बना देता है. भरतपुर की कचौड़ियां सिर्फ एक नाश्ता नहीं बल्कि शहर की पहचान बन चुकी है. स्थानीय लोग हो या बाहर से आने वाले पर्यटक हर कोई इनका स्वाद लेने के लिए उत्साहित रहता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment