Last Updated:

Bhusawar Famous Pickles: भरतपुर जिले का भुसावर कस्बा अपने पारंपरिक और स्वादिष्ट अचारों के लिए राजस्थान में अलग पहचान रखता है. इसे अचार नगरी के नाम से भी जाना जाता है. यहां आम, नींबू, मिर्च समेत फल और सब्जियों से 35 से 40 से अधिक तरह के अचार तैयार किए जाते हैं. इन अचारों का स्वाद खास बनाने के लिए करीब 56 प्रकार के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. अलग-अलग अचार के लिए मसालों का अलग मिश्रण तैयार होता है. खास बात यह है कि अचार बनाने में आज भी पारंपरिक तरीकों को महत्व दिया जाता है और महिलाएं हाथों से अचार तैयार करती हैं. भुसावर के अचारों की मांग भरतपुर के अलावा राजस्थान और आसपास के राज्यों में भी रहती है. स्वाद और गुणवत्ता के कारण यहां आने वाले लोग अचार खरीदकर अपने साथ ले जाना पसंद करते हैं.

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर जिले का भुसावर कस्बा अपनी एक खास पहचान के लिए जाना जाता है. भुसावर को अचार नगरी के नाम से भी पहचान मिली हुई है. यहां तैयार होने वाले स्वादिष्ट और पारंपरिक अचार न केवल भरतपुर जिले में बल्कि राजस्थान समेत आसपास के राज्यों में भी अपनी अलग पहचान बना चुके हैं. कस्बे में अलग-अलग स्वाद और सामग्री से करीब 35 से 40 से अधिक प्रकार के अचार तैयार किए जाते हैं.

भुसावर में बनने वाले अचारों की खासियत उनका पारंपरिक स्वाद और मसालों का अनोखा मिश्रण है. यहां अचार तैयार करने में करीब 56 प्रकार के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. अलग-अलग अचार के अनुसार मसालों का मिश्रण तैयार किया जाता है. जिससे हर अचार का स्वाद एक-दूसरे से अलग और खास बन जाता है.यहां आम, नींबू, मिर्च और कई अन्य सब्जियों व फलों से अचार तैयार किए जाते हैं.

पारंपरिक तरीके से बनाया जाता है अचार

अचार बनाने की प्रक्रिया में आज भी पारंपरिक तरीकों को काफी महत्व दिया जाता है. खास तौर पर महिलाएं अपने हाथों से अचार तैयार करती हैं और मसालों को सही अनुपात में मिलाकर उन्हें स्वादिष्ट बनाने का काम करती हैं. अचार विक्रेताओं के मुताबिक भुसावर में लंबे समय से अचार बनाने का काम किया जा रहा है. स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले इन अचारों की मांग दूर-दराज के क्षेत्रों तक रहती है.

हर तरह के स्वाद का मिल जाता है अचार

लोग यहां के अचार को स्वाद और गुणवत्ता के कारण पसंद करते हैं. स्थानीय अचार विक्रेता ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि भुसावर अचार के लिए काफी प्रसिद्ध है. यहां लगभग हर तरह के स्वाद का अचार तैयार किया जाता है.और 30 से 40 से अधिक किस्मों के अचारों में करीब 56 प्रकार के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. भुसावर के अचारों ने पारंपरिक स्वाद और स्थानीय मेहनत के दम पर कस्बे को एक अलग पहचान दिलाई है. यही वजह है कि यहां आने वाले लोग स्थानीय अचारों का स्वाद लेना और इन्हें अपने साथ ले जाना पसंद करते हैं.

About the Author

दीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment