Last Updated:

Bharatpur Highway Food: भरतपुर का छोकरवाड़ा यात्रियों के लिए एक लोकप्रिय पड़ाव बन चुका है, जहां सफर के दौरान स्वाद का अनोखा अनुभव मिलता है. यह स्थान अपनी खट्टी-मीठी गोलियों, कुरकुरे पापड़, पारंपरिक अचार और अन्य स्थानीय स्वादिष्ट उत्पादों के लिए प्रसिद्ध है. यहां से गुजरने वाले पर्यटक और यात्री अक्सर इन खास व्यंजनों की खरीदारी करना नहीं भूलते. स्थानीय दुकानों पर मिलने वाले पारंपरिक स्वाद राजस्थान की खाद्य संस्कृति की झलक भी पेश करते हैं. यदि आप भरतपुर या आसपास की यात्रा पर हैं, तो छोकरवाड़ा में रुककर यहां के देसी जायकों का आनंद लेना आपके सफर को और भी यादगार बना सकता है.

ख़बरें फटाफट

भरतपुर: भरतपुर से गुजरने वाले यात्रियों के लिए छोकरवाड़ा अब सिर्फ एक रास्ता नहीं बल्कि स्वाद से भरा खास ठिकाना भी है. लंबा सफर तय करने वालों के लिए यह जगह यात्रा को और भी यादगार बना देती है. सड़क किनारे सजी दुकानों पर मिलने वाला पारंपरिक और चटपटा सामान लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है.यही वजह है कि यहां से गुजरने वाला लगभग हर यात्री कुछ न कुछ खरीदकर जरूर ले जाता है. छोकरवाड़ा की सबसे बड़ी खासियत यहां मिलने वाली खट्टी-मीठी गोलियां, अचार और पापड़ मिलते हैं.

जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती हैं.अलग-अलग फ्लेवर में मिलने वाली ये गोलियां सफर के दौरान मुंह का स्वाद बनाए रखती हैं और थकान को भी कम करती हैं.इन गोलियों की मांग सबसे ज्यादा रहती है और यात्री इन्हें बड़ी मात्रा में खरीदते हैं. इसके अलावा यहां विभिन्न प्रकार के पापड़ भी आसानी से मिल जाते हैं. जिनमें मसालेदार और देसी स्वाद का खास मिश्रण होता है. सफर के दौरान हल्के-फुल्के नाश्ते के रूप में पापड़ यात्रियों की पहली पसंद होते हैं.

यात्रियों को अपनी पसंद के अनुसार हर चीज मिलती
वहीं अचार की बात करें तो आम, नींबू और मिक्स अचार यहां के प्रमुख आकर्षण हैं.जो घर के खाने की याद दिलाते हैं और लंबे समय तक खराब भी नहीं होते छोकरवाड़ा में आम के पापड़ और आंवला से बने उत्पाद भी काफी लोकप्रिय हैं. ये न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होते हैं. बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद माने जाते हैं. कई दुकानों पर इनकी वैरायटी देखने को मिलती है. जिससे यात्रियों को अपनी पसंद के अनुसार हर चीज मिल जाती है.

यहां की एक और खास बात यह है
सभी सामान किफायती दामों पर उपलब्ध होते है. इसी वजह से हर वर्ग का यात्री यहां से खरीदारी कर सकता है. सड़क किनारे सजी दुकानों की कतार और ताजे सामान की खुशबू लोगों को यह पर रुकने पर मजबूर कर देती है. भरतपुर का छोकरवाड़ा सफर के दौरान स्वाद और यादों का बेहतरीन संगम है. यहां मिलने वाला पारंपरिक सफरी सामान न केवल यात्रा को आसान बनाता है. बल्कि इसे स्वाद से भरकर खास भी बना देता है.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

Write A Comment