पुलिस सूत्रों के अनुसार भरत पर गोली चलाने वाले STF जवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस जवान पर भरत तिवारी की मां ने सरेंडर के बाद भी गोली चलाने का आरोप लगाया था। हालांकि इस सम्बन्ध में आधिकारिक तौर पर पुलिस का बयान सामने नहीं आया है। हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिजनों को पटना बुलाकर मुलाकात की थी और न्याय मिलने का भरोसा दिया था। इस मुलाकात के बाद ही एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा को वापस पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया था।
आरा के SP ने दी जानकारी
आरा के SP राज ने ANI से कहा- भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। गिरफ़्तार पुलिसकर्मी की पहचान अक्षय के तौर पर हुई है। यह ऑपरेशन आरा पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मिलकर चलाया था। आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है और जांच जारी है। खबर अपडेट हो रही है…