भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी। इस टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने एक बड़ा ऐलान किया है। बोर्ड ने ऐलान किया है कि भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गॉल में शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान क्रिकेट फैंस को स्टेडियम में फ्री एंट्री मिलेगी। पहला मैच गॉल स्टेडियम पर होगा जबकि दूसरा टेस्ट कोलंबो में 23 से 27 अगस्त के बीच खेला जायेगा। इस सीरीज से पहले भारत और श्रीलंका के बीच तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेला जा रहा है। इस वॉर्म-अप मैच में केएल राहुल टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं।

दो टेस्ट मैचों के दौरान फैंस को मिलेगी फ्री एंट्री

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के दौरान क्रिकेट फैंस को स्टेडियम में मुफ्त एंट्री दी जाएगी, ताकि सभी फैंस आसानी से इस वर्ल्ड क्लास मैच का मजा ले सकें। अगर आप गॉल में मैच देखने जा रहे हैं, तो स्टेडियम के गेट नंबर 4 से फ्री एंट्री मिलेगी। वहीं, कोलंबो मैच के लिए दर्शक गेट नंबर 3, 4, 5 और 7 से मैदान के अंदर जा सकते हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने कहा है कि श्रीलंका क्रिकेट देश भर के क्रिकेट प्रेमियों, युवा क्रिकेटरों, परिवारों और खेल प्रेमियों को इस पहल का फायदा उठाने और श्रीलंका और भारत के बीच टेस्ट क्रिकेट के रोमांच का अनुभव करने के लिए दिल से बुलाता है।

WTC पॉइंट्स टेबल में कहां है भारत और श्रीलंका

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भारत को श्रीलंका के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। फिलहाल पॉइंट्स टेबल में भारत पांचवें और श्रीलंका छठे स्थान पर है। इससे पहले 2017 में जब भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर गई थी, तब उसने 3-0 से एकतरफा जीत दर्ज की थी। हालांकि, इस बार काफी रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। एक तरफ भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों की फौज है, वहीं श्रीलंकाई टीम में भी युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा तालमेल देखने को मिल रहा है।

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच गॉल स्टेडियम में 15-19 अगस्त तक खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में होगा। श्रीलंका में टेस्ट मैच देखने आमतौर पर काफी कम लोग आते हैं। भारतीय टीम पहले भी यहां खाली स्टेडियमों में खेल चुकी है। अब देखना ये होगा कि इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में कैसा प्रदर्शन करती है।

यह भी पढ़ें

भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम ने इंग्लैंड को दी दूसरे टी20 मैच में रोमांचक मात, 6 रन से जीता मुकाबला

राशिद खान ने 6 विकेट हॉल लेकर ट्रेंट बोल्ट और चामिंडा वास को छोड़ा पीछे, आयरलैंड को मिली बड़ी हार

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment