बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बीजेपी के देवेश कुमार ने MLC के पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि देवेश कुमार की जगह उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश MLC बन सकते हैं। देवेश कुमार का कार्यकाल मार्च, 2027 को खत्म हो रहा था। आज अचानक से बीजेपी के MLC देवेश कुमार विधान परिषद पहुंचे। इसके बाद वह सीधे विधान परिषद् सभापति के कमरे में गए। तभी ये तय हो गया था कि देवेश कुमार विधान परिषद की सीट से इस्तीफा देने जा रहे हैं। 

अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं दीपक प्रकाश

बता दें कि बिहार सरकार में दीपक प्रकाश मंत्री तो हैं लेकिन वो किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। मंत्री पर पर बने रहने के लिए 6 महीने के भीतर किसी सदन का सदस्य बनना जरूरी होता है लेकिन 6 महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी दीपक प्रकाश ना तो विधायक हैं ना ही MLC। कल ही इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी जिसके बाद आज देवेश कुमार का इस्तीफा हो गया। अब देवेश की जगह दीपक प्रकाश MLC बन सकते हैं। 

सुप्रीम कोर्ट में है मामला

दीपक प्रकाश के बिना किसी सदन का सदस्य रहे मंत्री बने रहने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। कल सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में बिहार सरकार से जवाब भी मांगा था। याचिकाकर्ता का कहना है कि दीपक प्रकाश पहली बार 20 नवंबर 2025 को मंत्री बने थे। इसके बाद सरकार के इस्तीफे के बाद 7 मई 2026 को उन्होंने फिर मंत्री पद की शपथ ली।

याचिका में दावा किया गया है कि संविधान के तहत 6 महीने की अवधि दोबारा शुरू नहीं हो सकती इसलिए उनका मंत्री बने रहना संविधान के खिलाफ है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में बिहार सरकार, दीपक प्रकाश और चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। कोर्ट ने यह भी पूछा है कि जब दीपक प्रकाश किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं, तो वह 6 महीने से ज्यादा समय तक मंत्री कैसे बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें-

जन सुराज नेताओं की हिरासत पर भड़के PK, कहा- “बीजेपी के इशारे पर काम कर रही पुलिस, बांकीपुर से 200% जीत रहे”

नीतीश कुमार के आवास के सामने वाली सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली; घटना CCTV में कैद





Source link

Write A Comment