यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जन्माष्टमी के मौके पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा का रुख करने वाले हैं। सीएम योगी आज (गुरुवार को) 2 दिन के प्रवास पर मथुरा पहुंच रहे हैं, जहां वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के साथ-साथ मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन-पूजन भी करेंगे।

ब्रज क्षेत्र को CM योगी देंगे 977 करोड़ का तोहफा

इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ब्रज क्षेत्र को 977 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात भी देने वाले हैं। इनमें से  540 करोड़ की 57 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, तो वहीं 437 करोड़ की 167 नई योजनाओं का शिलान्यास भी सीएम योगी करेंगे।

मुख्यमंत्री करेंगे श्री स्वामी हरिदास ऑडिटोरियम का लोकार्पण

इस दौरे में सीएम योगी श्री स्वामी हरिदास ऑडिटोरियम का लोकार्पण करेंगे। साथ ही, पीएम आवास और सीएम आवास के लाभार्थियों को उनके घरों की चाबियां भी सौपेंगे। इसके अलावा, सीएम योगी का मथुरा-वृंदावन के संतों से मुलाकात का कार्यक्रम भी है।

ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यों की करेंगे समीक्षा

बताया जा रहा है कि सीएम योगी बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराएंगे। सीएम योगी अपने दौरे में ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यों की समीक्षा भी करने वाले हैं। साथ ही कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का दौरा और निरीक्षण भी करेंगे। सीएम योगी वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके अलावा, सीएम योगी का श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम भी है।

यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद की मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे योगी

अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी अपने इस दौरे पर यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद की मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही, सीएम योगी कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन भी करेंगे, जिनमें गीता शोध संस्थान में करीब 42 करोड़ रुपये की लागत से बने श्री हरिदास सभाकक्ष का उद्घाटन भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इस सभाकक्ष के प्रोजेक्ट की शुरुआत मथुरा की MP हेमा मालिनी ने की थी।

मुख्यमंत्री योगी श्री कृष्ण जन्मस्थान पर पूजा करेंगे

उन्होंने आगे बताया कि योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की सुबह श्री कृष्ण जन्मस्थान पर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद, वह भक्तों को संबोधित भी करेंगे। जान लें कि जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव है, जिन्हें भगवान विष्णु का अवतार कहा जाता है। इससे पहले मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी को लेकर CM योगी ने खास निर्देश दिए थे। साथ ही, गणेश प्रतिमाओं की ऊंचाई भी निर्धारित करने के लिए कहा था।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- ‘श्रीकृष्ण कुलीनता के नहीं, समरसता के प्रतीक, हर वर्ग के साथ खड़े रहे’, जन्माष्टमी को लेकर CM योगी ने जनता को दिया संदेश





Source link

Write A Comment