तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी पश्चिम बंगाल के बीरभूम स्थित अपने आवास पर फंदे से लटकी मिलीं। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज दोपहर रामपुरहाट इलाके के कुसुम्बा गांव में उनके घर की दूसरी मंज़िल के एक कमरे से 28 वर्षीय वृष्टि मुखर्जी का शव बरामद किया गया। उन्होंने कहा, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच चल रही है। मौत की वजह का पता पोस्टमार्टम और दूसरी जरूरी जांच के बाद ही चलेगा।

बता दें कि वृष्टि, ममता बनर्जी के ममेरे भाई निहार मुखर्जी की बेटी थीं। निहार रामपुरहाट में तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके हैं। परिवार का ननिहाल रामपुरहाट के कुसुम्बा गांव में है। वे एक स्थानीय स्कूल में ग्रुप-सी कर्मचारी थीं।

परिवार वालों के मुताबिक, वृष्टि मुखर्जी पिछले कुछ सालों से डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। परिवार वालों ने बताया कि कथित भ्रष्टाचार के कारण सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में नियुक्तियों को रद्द करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उनकी नौकरी चली गई थी। इसके अलावा उनके पति के साथ तलाक का केस भी चल रहा था।

खबर अपडेट हो रही है…





Source link

Write A Comment